facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोर

Advertisement

पीएम मोदी ने मलेशिया दौरे में ASEAN के साथ रणनीतिक साझेदारी, उभरती तकनीकों, सुरक्षा सहयोग और जन-स्तरीय रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया।

Last Updated- February 08, 2026 | 10:27 AM IST
PM Modi pitches deeper Asean ties, tech partnership in Malaysia visit
Modi in Malaysia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया दौरे के दौरान ASEAN (दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन) को भारत की विदेश नीति का अहम स्तंभ बताते हुए उभरती तकनीकों में सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ व्यापक वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र आज दुनिया की विकास धुरी बनकर उभर रहा है।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत, ASEAN देशों के साथ मिलकर इस क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, “भारत ASEAN की केंद्रीय भूमिका को प्राथमिकता देता है और भविष्य की वैश्विक वृद्धि में इसे साझेदार मानता है।”

सुरक्षा और टेक्नोलॉजी में नया आयाम

पीएम मोदी ने बताया कि भारत और मलेशिया आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, खुफिया जानकारी साझा करने और समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करेंगे। इसके साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में साझेदारी को भी विस्तार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि AI, डिजिटल तकनीक, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम करेंगे। पीएम मोदी के मुताबिक, इस दौरे के दौरान आयोजित CEO फोरम से व्यापार और निवेश के नए रास्ते खुले हैं।

“रणनीतिक भरोसे के जरिए हम आर्थिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखेंगे,” प्रधानमंत्री ने कहा।

आतंकवाद पर दो-टूक संदेश देते हुए उन्होंने कहा,  “आतंकवाद पर हमारी नीति बिल्कुल साफ है – न दोहरा रवैया, न कोई समझौता।”

प्रवासी भारतीय बने रिश्तों की मजबूत कड़ी

प्रधानमंत्री ने मलेशिया में रहने वाले करीब 30 लाख भारतीय मूल के लोगों की भूमिका को भारत-मलेशिया संबंधों की ताकत बताया।
उन्होंने कहा कि यह प्रवासी समुदाय दोनों देशों के बीच एक ‘लिविंग ब्रिज’ की तरह है।

पीएम मोदी ने जानकारी दी कि भारतीय कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा समझौता, पर्यटन के लिए मुफ्त ई-वीजा और मलेशिया में UPI डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू होने से आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा, “कोई भी साझेदारी तभी सफल होती है, जब उसका लाभ सीधे जनता तक पहुंचे।”

संस्कृति, शिक्षा और युवाओं पर फोकस

प्रधानमंत्री ने भारत और मलेशिया के बीच तमिल भाषा और संस्कृति के गहरे रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म, संगीत और खासतौर पर तमिल सिनेमा के क्षेत्र में सहयोग से लोगों के बीच जुड़ाव और बढ़ेगा।

उन्होंने विश्वविद्यालय आदान-प्रदान, स्टार्टअप सहयोग और कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए युवाओं के लिए नए अवसर खोलने की बात कही।
इसके साथ ही भारत ने मलेशिया में नया वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा भी की।

मलेशियाई पीएम बोले – भारत की वैश्विक उड़ान शानदार

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक और व्यापारिक प्रगति की जमकर सराहना की।
उन्होंने कहा कि भारत ने वैश्विक मंच पर असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं।

अनवर इब्राहिम ने बताया कि दोनों देश व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्थानीय मुद्रा में व्यापार, ऊर्जा, कृषि, खाद्य सुरक्षा, रक्षा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को तेज़ी से आगे बढ़ाएंगे।

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में भारत और मलेशिया ने अपने संबंधों को ‘समग्र रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया था, जिसे यह दौरा और मजबूती देता है।

Advertisement
First Published - February 8, 2026 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement