facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रूस की धरती से PM मोदी का बड़ा बयान, कहा-रूस और भारत के संबंध पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण

Advertisement

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की रूस की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल संभालने के बाद यह पीएम मोदी की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है।

Last Updated- July 09, 2024 | 7:40 PM IST
Russia's President Vladimir Putin meets with India's Prime Minister Narendra Modi in Moscow
Russia's President Vladimir Putin meets with India's Prime Minister Narendra Modi in Moscow.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दुनिया में उथल-पुथल के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ मुलाकात के दौरान कहा कि दोनों देश के संबंध पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं।

पीएम मोदी ने कहा, “हमारे संबंध न सिर्फ हमारे दोनों देशों (भारत और रूस) के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। आज के वैश्विक माहौल के संदर्भ में भारत और रूस की साझेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। मेरा मानना ​​है कि आने वाले समय में वैश्विक स्थिरता और शांति के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।”

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की रूस की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल संभालने के बाद यह पीएम मोदी की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है।

पीएम को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया गया सम्मानित

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया।

पुतिन ने कहा, “प्रिय मित्र, अपने दिल की गहराई से, मैं आपको इस सर्वोच्च रूसी पुरस्कार के लिए बधाई देना चाहता हूं और आपके अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और शुभकामनाएं देना चाहता हूं। भारत के मैत्रीपूर्ण लोगों के लिए, मैं शांति की कामना करता हूं और समृद्धि।”

Advertisement
First Published - July 9, 2024 | 7:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement