facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi की lakshadweep यात्रा से बिलबिलाया Maldives, हजारों भारतीयों ने रद्द की यात्रा, Akshay Kumar ने भी किया ट्वीट

Advertisement

भारत और मालदीव के बीच राजनयिक तनाव हाल के महीनों में बढ़ गया है। खासकर पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पदभार संभालने के बाद।

Last Updated- January 07, 2024 | 3:58 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की लक्षद्वीप द्वीपसमूह (Lakshadweep)की  यात्रा के कुछ दिनों बाद मालदीव के एक मंत्री के ट्वीट पर विवाद के बीच सोशल मीडिया पर कई भारतीयों ने दावा किया है कि उन्होंने द्वीप देश में अपनी पहले से प्लान छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

बता दें कि यह विवाद मालदीव के एक मंत्री के ट्वीट के पैदा हुआ है। इस ट्वीट में भारत को निशाना बनते हुए कहा गया है कि भारत को समुद्र तट पर्यटन में मालदीव के साथ प्रतिस्पर्धा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपनी रद्द की गई हवाई यात्रा और होटल बुकिंग का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है। इसके अलावा ‘#BoycottMaldives’ भी भारत में एक्स पर टॉप ट्रेंड्स में से एक है।

मालदीव और भारत के रिश्तों में क्यों आई खटास ?

भारत और मालदीव के बीच राजनयिक तनाव हाल के महीनों में बढ़ गया है। खासकर पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पदभार संभालने के बाद। नए राष्ट्रपति ने विदेश नीति में बदलाव के साथ चीन के साथ घनिष्ठ संबंधों का संकेत दिया है और पिछली सरकार के “भारत पहले” के दृष्टिकोण को हटा दिया है।

बता दें कि मालदीव में नयी सरकार बनने के बाद द्वीप देश के राष्ट्रपति सबसे पहले भारत की यात्रा करते थे। लेकिन इस बार राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू सबसे पहले चीन की यात्रा करेंगे। मुइज्जू की आगामी 8 से 12 जनवरी को होने वाली चीन यात्रा ने विवाद को और बढ़ा दिया है।

भारत के लिए मालदीव क्यों जरूरी ?

इंडियन ओशन में रणनीतिक रूप से स्थित मालदीव, भारत की क्षेत्रीय पहल जैसे ‘SAGAR’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) और ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ में एक प्रमुख देश बना हुआ है।

बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने भी मालदीव मामले के बीच किया ट्वीट 

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और श्रद्धा कपूर समेत कई अन्य अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर मालदीव (Maldives) मामले के बीच ट्वीट किया है और लक्ष्यद्वीप की सुंदरता की प्रशंसा की है।

इसके अलावा कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि मालदीव जाने की क्या जरूरत है जब हमारे पास अपना खुद का खूबसूरत Lakshadweep है।

मोदी हाल ही गए थे लक्ष्यद्वीप

बता दें कि पीएम मोदी (PM Modi) हाल ही में लक्ष्यद्वीप (Lakshadweep) गए थे और उन्होंने अपनी इस यात्रा की कुछ तस्वीर भी डाली थी। कई लोगों ने पीएम मोदी की यात्रा को मालदीव के लिए बड़ा झटका बताया है। दरअसल हर साल हजारों भारतीय मालदीव छुट्टियां बनाने जाते हैं और मालदीव की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर ज्यादा निर्भर करती है।

Advertisement
First Published - January 7, 2024 | 2:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement