facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी का सिंगापुर दौरा जल्द, उच्च स्तरीय बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ मंत्रियों ने की चर्चा

Advertisement

मंत्रियों की इस बैठक को ‘सकारात्मक’ बताते हुए बालकृष्णन ने कहा कि इससे प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा के लिए भी मंच तैयार हो गया है।

Last Updated- August 27, 2024 | 10:31 PM IST
PM Modi leaves for UAE after completing his visit to France, know the complete program
Representative Image

सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ही सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। भारत और सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्रियों के रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए सिंगापुर में एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद उन्होंने यह बात कही।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करने और आपसी हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए सोमवार को दूसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (ISMR) में भाग लिया।

मंत्रियों की इस बैठक को ‘सकारात्मक’ बताते हुए बालकृष्णन ने कहा कि इससे प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा के लिए भी मंच तैयार हो गया है। उन्होंने कहा, ‘हम इस पर भी काम कर रहे हैं क्योंकि बहुत जल्द ही हम प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा की भी घोषणा करेंगे। मैं आपको सटीक तारीख नहीं बता सकता, लेकिन यह जल्द ही होने वाली है।’

बालकृष्णन ने कहा कि उन्नत विनिर्माण और सेमीकंडक्टर के साथ ही विमानन और समुद्री संपर्क, ऐसे नए क्षेत्र हैं जिन्हें सिंगापुर और भारत ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा के लिए इस उच्च स्तरीय मंच पर शामिल किया है।

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 10:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement