facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PML-N ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की स्वदेश वापसी में देरी की अटकलों को खारिज किया

Advertisement

अगले साल जनवरी में होने वाले आम चुनाव में 73 वर्षीय नवाज के PML-N का नेतृत्व करने की उम्मीद है।

Last Updated- October 06, 2023 | 8:08 PM IST
Former Pak PM Nawaz Sharif

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है कि वह लंदन में स्व-निर्वासन से 21 अक्टूबर को स्वदेश लौटने की अपनी योजना में देरी कर सकते हैं। नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) का यह बयान इन खबरों के बीच आया है कि पार्टी के भीतर एक समूह ने उन्हें सलाह दी थी कि स्वदेश लौटने के लिए यह समय सही नहीं है।

आम चुनाव में नवाज कर सकते हैं PML-N का नेतृत्व

अगले साल जनवरी में होने वाले आम चुनाव में 73 वर्षीय नवाज के PML-N का नेतृत्व करने की उम्मीद है। समाचार पत्र ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने सूत्रों के हवाले से अपनी खबर में कहा कि ‘‘पार्टी के सुलह समूह’’ का मानना है कि लोग इस समय बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं तथा उन्हें PML-N प्रमुख की स्वदेश वापसी में कोई दिलचस्पी नहीं है।

खबर के अनुसार, नवाज शरीफ के छोटे भाई एवं पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ; उनकी बेटी एवं पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज; और भतीजे एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हमजा शहबाज ने लाहौर में एक अभियान शुरू किया और जनता की राय जानी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अभी आम चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि बेहतर होगा कि नवाज शरीफ आम चुनाव के करीब या चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद देश लौट आएं। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने घोषणा की थी कि आम चुनाव जनवरी 2024 के आखिरी सप्ताह में कराये जाएंगे।’

नवाज ने बनाया देश लौटने का मन

सूत्रों ने बताया कि PML-N के नेता शाहिद खकान अब्बासी ने भी लंदन में नवाज के साथ बैठक में ये बातें दोहराई थीं, लेकिन नवाज ने देश लौटने का मन बना लिया था और पार्टी से उनके स्वागत की तैयारी करने को कहा था। PML-N के एक अन्य समूह ने कहा कि यदि नवाज शरीफ की वापसी को टाला गया, तो पार्टी के बारे में जनता में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इसीलिए उन्हें देश लौटने के अपने फैसले पर कायम रहना चाहिए।

PML-N के नेता इरफान सिद्दीकी ने कहा कि नवाज शरीफ की 21 अक्टूबर को स्वदेश वापसी तय है और कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सिद्दीकी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री उमरा तीर्थयात्रा करने के लिए पहले सऊदी अरब पहुंचेंगे और इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात जायेंगे। उन्होंने कहा कि नवाज 21 अक्टूबर को पाकिस्तान लौटेंगे। उन्होंने कहा कि नवाज की स्वदेश वापसी के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है और उनकी वापसी में देरी होने संबंधी खबरें झूठी हैं।

Advertisement
First Published - October 6, 2023 | 8:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement