facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

बांग्लादेश सांसद हत्याकांड: कोलकाता फ्लैट में मिले खून का DNA टेस्ट करा सकती है पुलिस

Advertisement

कोलकाता पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि चक्रवात ‘रेमल’ के बाद सोमवार को भारी बारिश होने के कारण शरीर के अंगों को ढूंढना कठिन काम होगा।

Last Updated- May 28, 2024 | 8:32 PM IST
India, Bangladesh

बांग्लादेश पुलिस यहां के न्यू टाउन इलाके के एक फ्लैट में पाए गए रक्त के नमूने का डीएनए परीक्षण कराएगी और बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार के किसी रिश्तेदार के रक्त के नमूने से उसका मिलान करेगी ताकि यह पुष्टि हो सके कि राजनेता की हत्या की गई थी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आशंका है कि एक पखवाड़े से लापता अनार की उसी फ्लैट में हत्या कर दी गई और शव के टुकड़े नहर में फेंक दिए गए। जांच के सिलसिले में कोलकाता आए ढाका पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यदि अवामी लीग के सांसद के शरीर के अंग नहीं मिल सके तो अंतिम विकल्प के रूप में डीएनए परीक्षण किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि शरीर के अंग नहीं मिलते हैं, तो हम रक्त के नमूनों का डीएनए परीक्षण कराएंगे और पहचान स्थापित करने के लिए अनार के परिवार के सदस्यों में से किसी एक के डीएनए के साथ इसका मिलान करेंगे और इसके अनुसार मामले में जांच आगे बढ़ेगी।’’

अनार की मौत की जांच के लिए ढाका पुलिस की तीन सदस्यीय टीम कोलकाता शहर में है। एक अधिकारी ने कहा कि कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम ने मंगलवार को राजारहाट के पास एक मनोरंजन पार्क से सटी बागजोला नहर में शव के टुकड़ों की तलाश फिर से शुरू की।

कोलकाता पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि चक्रवात ‘रेमल’ के बाद सोमवार को भारी बारिश होने के कारण शरीर के अंगों को ढूंढना कठिन काम होगा।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘अपराध को अंजाम दिए हुए एक पखवाड़े से अधिक समय हो गया है। शरीर के हिस्सों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया गया था और इस बात की बहुत अधिक आशंका है कि उन्हें जलीय जीवों ने खा लिया होगा।’’

Advertisement
First Published - May 28, 2024 | 8:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement