facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तुर्किये में Tesla की फैक्टरी लगाने का प्लान, राष्ट्रपति एर्दोआन ने की Elon Musk से चर्चा

Advertisement

Erdogan ने Musk से कहा कि तुर्किये ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक पर सहयोग का स्वागत करेगा

Last Updated- September 18, 2023 | 1:17 PM IST

तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला (Tesla) के प्रमुख ईलॉन मस्क से न्यूयॉर्क में मुलाकात की और उनसे तुर्किये में एक फैक्टरी स्थापित करने को लेकर चर्चा की। एर्दोआन संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका में हैं।

तुर्किये के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान अनुसार, मस्क की अंतरिक्ष अन्वेषण कंपनी स्पेसएक्स और तुर्किये के अंतरिक्ष कार्यक्रम के बीच संभावित सहयोग पर भी चर्चा की गई।

बयान में कहा गया, एर्दोआन ने मस्क से कहा कि तुर्किये ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक पर सहयोग का स्वागत करेगा। वहीं मस्क ने कहा कि स्पेसएक्स तुर्किये में स्टारलिंक की पेशकश के लिए आवश्यक लाइसेंस हासिल करना चाहता है।

बैठक में शामिल हुए तुर्किये के उद्योग एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मेहमत फातिह कासिर ने कहा कि मस्क ने तुर्किये को ‘टेस्ला निवेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण उम्मीदवारों में से एक’ बताया। उन्होंने बताया कि एर्दोआन और मस्क ने तुर्किये के सशस्त्र हवाई ड्रोन कार्यक्रम पर भी चर्चा की।

Advertisement
First Published - September 18, 2023 | 1:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement