facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप के USAID में कटौती से हो सकती हैं 1.4 करोड़ अतिरिक्त मौतें, The Lancet की स्टडी में बड़ा खुलासा

Advertisement

The Lancet की स्टडी में पाया गया कि पिछले दो दशकों में USAID प्रोग्राम की वजह से 9.1 करोड़ मौतें टाली गईं, जिनमें 3 करोड़ बच्चे शामिल थे।

Last Updated- July 01, 2025 | 2:21 PM IST
Donald trump
2023 में अमेरिका ने दुनिया भर में सरकारी मानवीय फंडिंग का 43% हिस्सा दिया, जो एक दशक पहले 39% था। (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के कार्यकाल में यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) में बड़ी कटौती और उसके अलग-अलग होने की संभावनासे साल 2030 तक करीब 1.4 करोड़ अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं। यह चेतावनी द लैंसेट (The Lancet) में सोमवार को प्रकाशित एक नए स्टडी में दी गई है।

इस स्टडी में 2001 से 2023 के बीच 133 कम और मध्यम आय वाले देशों का विश्लेषण किया गया। स्टडी में पाया गया कि पिछले दो दशकों में USAID प्रोग्राम की वजह से 9.1 करोड़ मौतें टाली गईं, जिनमें 3 करोड़ बच्चे शामिल थे। अगर फंडिंग में कटौती की जाती है, तो केवल 2025 में 18 लाख अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं और यह आंकड़ा 2030 तक बढ़कर 1.4 करोड़ तक पहुंच सकता है। इनमें पांच साल से कम उम्र के 45 लाख बच्चे भी शामिल हैं।

USAID: क्या जानबूझकर बदली गई पॉलिसी

स्टडी में इसे “जानबूझकर की गई और टाली जा सकने वाली नीति” बताया गया है, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि USAID और अन्य अंतरराष्ट्रीय दाताओं की संभावित कटौती से वैश्विक मानवीय विकास की सबसे अहम प्रगति पर विराम लग सकता है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका यात्रा पर विदेशमंत्री, BTA-आतंकवाद सहित कई मुद्दों पर होगी अहम बातचीत

ट्रंप प्रशासन में USAID पर व्यापक कटौती

जनवरी में कार्यभार संभालने के बाद से ट्रंप प्रशासन ने सरकारी खर्च में कटौती के नाम पर USAID में व्यापक छंटनी की है। एजेंसी के 10,000 कर्मचारियों में से लगभग सभी को हटा दिया गया है। मार्च में, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि एक आंतरिक समीक्षा के बाद USAID के 80% से अधिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। उन्होंने इस कदम को “पुरानी विफलताओं को सुधारने” और एजेंसी में प्रगतिशील विचारधारा के प्रभाव को समाप्त करने के रूप में सही ठहराया।

ग्लोबल हेल्थ में USAID की भूमिका

USAID ने विशेष रूप से अफ्रीका जैसे देशों में सार्वजनिक स्वास्थ्य को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। द लैंसेट के अनुसार, जिन देशों को USAID से अधिक सहायता मिली, वहां कुल मृत्यु दर में 15% और बाल मृत्यु दर में 32% की गिरावट दर्ज की गई।

वि​शिष्ठ बीमरियों में अच्छा सुधार

  • HIV/AIDS से मौतों में 65% की गिरावट
  • मलेरिया से मौतों में 51% की कमी
  • उपेक्षित ट्रॉपिकल रोगों से मौतों में 50% की कमी

ग्लोबल सहायता में अमेरिका का योगदान

2023 में अमेरिका ने दुनिया भर में सरकारी मानवीय फंडिंग का 43% हिस्सा दिया, जो एक दशक पहले 39% था। अकेले USAID ने FY24 में $35 बिलियन से अधिक की विदेशी सहायता प्रदान की, जिसका स्टाफ बजट $2 बिलियन था। कुल अमेरिकी विदेशी सहायता वितरण $61 बिलियन रहा, जिसमें से आधे से अधिक USAID के माध्यम से खर्च किए गए।

मानवाधिकार संगठनों और विकास विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर USAID की गतिविधियों को कमजोर किया गया तो इससे सालों की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रगति खत्म हो सकती है। खासतौर पर कमजोर तबकों और बच्चों पर इसका गंभीर असर पड़ेगा।

(एजेंसियों के इनपुट्स सहित)

Advertisement
First Published - July 1, 2025 | 2:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement