facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan: चुनाव की तारीख को लेकर प्रेसिडेंट करेंगे अधिकारियों के साथ मीटिंग

Advertisement

राष्ट्रपति ने आम चुनाव के वास्ते ‘उपयुक्त तिथि तय करने की खातिर आज या कल बैठक’ करने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा है।

Last Updated- August 23, 2023 | 11:00 PM IST
Pakistan flag

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने आगामी आम चुनाव की तारीख तय करने के वास्ते बुधवार को देश के शीर्ष निर्वाचन अधिकारी को बैठक के लिए आमंत्रित किया। अल्वी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा को पत्र लिखकर इस बात का हवाला दिया कि राष्ट्रपति के लिए संवैधानिक रूप से जरूरी है कि वह नेशनल एसेम्बली भंग होने के 90 दिनों के अंदर आम चुनाव की तिथि तय करें।

नेशनल एसेम्बली नौ अगस्त को भंग कर दी गयी जिसके बाद पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग के लिए 90 दिनों के अंदर चुनाव कराना अनिवार्य है। लेकिन आयोग नयी जनगणना के आलोक में परिसीमन के वास्ते चुनाव देर से कराने के पक्ष में है।

परिसीमन भी संवैधानिक जरूरत है। राष्ट्रपति ने आम चुनाव के वास्ते ‘उपयुक्त तिथि तय करने की खातिर आज या कल बैठक’ करने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर राष्ट्रपति के एकाउंट से यह पत्र पोस्ट किया गया है।

अल्वी ने लिखा कि ‘‘ पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र के संविधान के अनुच्छेद 48 (5) के तहत राष्ट्रपति एसेम्बली के भंग होने के 90 दिनों के अंदर उसका चुनाव कराने की तारीख निर्धारित करने के दायित्व से बंधे हुए हैं।’’

बैठक के लिए राष्ट्रपति का निमंत्रण ऐसे समय आया है जब आयोग ने नयी परिसीमन प्रक्रिया की घोषणा की है।

आयोग के हिसाब से यह प्रक्रिया 14 दिसंबर तक पूरी होगी जिसके बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। आयोग की दुविधा है कि वह 90 दिनों में चुनाव कराने तथा नये चुनावी क्षेत्र तय करने के दोहरे दायित्व को एक साथ पूरा नहीं कर सकता।

Advertisement
First Published - August 23, 2023 | 11:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement