facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राष्ट्रपति शी के करीबी ली किआंग होंगे चीन के नए प्रधानमंत्री

Advertisement

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के वार्षिक सत्र में ली किआंग की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी गयी

Last Updated- March 11, 2023 | 10:29 AM IST
li qiang

चीन की संसद ने राष्ट्रपति शी चिनफिग के करीबी सहयोगी ली किआंग की देश के नये प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति की शनिवार को पुष्टि की। वह ली खछ्यांग का स्थान लेंगे, जो पिछले 10 साल से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के प्रधानमंत्री पद पर काबिज रहे।

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के वार्षिक सत्र में ली किआंग की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी गयी। राष्ट्रपति शी ने खुद उनके नाम का प्रस्ताव दिया था। शी के करीबी लोगों में कारोबारी समर्थक नेता कहे जाने वाले ली किआंग (63) सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) तथा सरकार में दूसरे नंबर के अधिकारी होंगे। इससे पहले राष्ट्रपति के तौर पर शी के अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल पर शुक्रवार को मुहर लगी थी।

पार्टी के संस्थापक माओ त्से-तुंग के बाद शी (69) इकलौते नेता हैं, जिन्हें दो से अधिक बार पांच साल का कार्यकाल मिला है और ऐसी उम्मीद है कि वह जीवनभर इस पद पर बने रह सकते हैं। प्रांतीय स्तर पर शी के साथ काम कर चुके ली किआंग चीन के सबसे बड़े आधुनिक कारोबारी हब शंघाई में पार्टी के प्रमुख रह चुके हैं।

उनके पिछले साल कोविड-19 के मामलों को फैलने से रोकने के लिए लगाये लॉकडाउन की तीखी आलोचना की गयी थी। ऐसी उम्मीद है कि ली किआंग दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ ही विदेशी निवेश को बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगे। निवर्तमान प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने इस साल अर्थव्यवस्था के लिए पांच प्रतिशत की वृद्धि दर का प्रस्ताव दिया है, जो दशकों में सबसे कम है।

Advertisement
First Published - March 11, 2023 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement