facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चीन पर लगाया आरोप, कहा- यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल न होने के लिए दूसरे देशों पर बना रहा दबाव

Advertisement

सिंगापुर में शांगरी-ला रक्षा मंच पर संवाददाता सम्मेलन में जेलेंस्की ने कहा कि चीन अन्य देशों पर आगामी यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल न होने का दबाव बना रहा है।

Last Updated- June 02, 2024 | 6:56 PM IST
Zelenskky

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को दावा किया कि चीन अन्य देशों पर आगामी यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल न होने का दबाव बना रहा है। जेलेंस्की ने यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर स्विटजरलैंड द्वारा प्रस्तावित शांति सम्मेलन को बाधित करने में रूस की मदद करने का चीन पर आरोप लगाया।

सिंगापुर में शांगरी-ला रक्षा मंच पर संवाददाता सम्मेलन में जेलेंस्की ने कहा कि चीन अन्य देशों पर आगामी यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल न होने का दबाव बना रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘रूस, क्षेत्र में चीनी प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए, शांति शिखर सम्मेलन को बाधित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चीन जैसा शक्तिशाली देश पुतिन (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) के हाथों की कठपुतली है।’’

इससे पहले दिन में एशिया के सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने शीर्ष रक्षा अधिकारियों से आगामी शिखर सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया और कहा कि वह कुछ देशों द्वारा इसमें शामिल होने के लिए प्रतिबद्धता जताने में विफल रहने से निराश हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम विभिन्न प्रस्तावों और विचारों को सुनने के लिए तैयार हैं, ताकि युद्ध की समाप्ति हो सके और कोई स्थायी समाधान निकाला जा सके।’’

जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मुलाकात करने की योजना बनाई है और वह उनसे स्विट्जरलैंड वार्ता में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने का आग्रह करेंगे।

Advertisement
First Published - June 2, 2024 | 6:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement