facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निजी सेना Wagner Group के प्रमुख प्रिगोझिन रूस में हैं : बेलारूस के राष्ट्रपति

Advertisement

रूस की निजी सेना वैग्नर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन सेंट पीटर्सबर्ग में हैं और उनकी सेना शिविरों में हैं।

Last Updated- July 06, 2023 | 3:19 PM IST
Yevgeny Prigozhin, the owner of the Wagner Group

बेलारूस के राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस की निजी सेना वैग्नर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन सेंट पीटर्सबर्ग में हैं और उनकी सेना शिविरों में हैं।

प्रिगोझिन की बगावत के बाद बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जैंडर लुकाशेंको ने 24 जून को एक समझौता कराने में मदद की थी जिसमें प्रिगोझिन और उसके सैनिकों के लिए सुरक्षा का वादा तथा बेलारूस आने की बातें शामिल थीं।

पिछले सप्ताह लुकाशेंको ने कहा था कि प्रिगोझिन बेलारूस में हैं, लेकिन गुरुवार को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संवाददाताओं से कहा कि निजी सेना प्रमुख सेंट पीटर्सबर्ग में है और वैग्नर सेना शिविरों में है।

उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि ये शिविर किस स्थान पर हैं। प्रिगोझिन की वैग्नर सेना ने विद्रोह करने से पहले यूक्रेन युद्ध में रूस के साथ मिल कर लड़ाई लड़ी थी।

रूस के मीडिया में हाल में खबरें आई थीं कि प्रिगोझिन को सेंट पीटर्सबर्ग में देखा गया है और उसके बाद लुकाशेंको का यह बयान आया है।

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 3:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement