facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हैती में सत्ता ट्रांसफर: राष्ट्रपति परिषद बनने के बाद प्रधानमंत्री हेनरी देंगे इस्तीफा

Advertisement

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि हैती में आपराधिक गिरोहों की हिंसा के कारण छोटे स्तर के गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

Last Updated- March 12, 2024 | 6:47 PM IST
Haiti flag- हैती का झंडा

हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने मंगलवार तड़के घोषणा की कि सत्ता ट्रांसफर के लिए एक राष्ट्रपति परिषद बनने के बाद वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। हेनरी ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब उन पर इस्तीफा देने का अंतरराष्ट्रीय दबाव लगातार बढ़ रहा है।

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि हैती में आपराधिक गिरोहों की हिंसा के कारण छोटे स्तर के गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई है। हेनरी की घोषणा से कुछ ही घंटों पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और कैरेबियाई नेताओं एवं अधिकारियों ने हैती में बढ़ती हिंसा को रोकने के तरीकों पर विचार-विमर्श करने के लिए बैठक की थी।

विदेश यात्रा पर गए हेनरी आपराधिक गिरोहों की बढ़ती हिंसा और अशांति के कारण अपने ही देश में प्रवेश नहीं कर पा रहे। इन गिरोहों ने हैती की राजधानी के अधिकतर हिस्से पर कब्जा कर लिया है और इसके मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बंद कर दिया है। हेनरी डोमिनिकन गणराज्य में उतरने से रोके जाने के बाद एक सप्ताह पहले प्यूर्टो रिको पहुंचे थे।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हैती को संकट से कैसे बाहर निकाला जा सकता है। हैती में भारी हथियारों से लैस गिरोहों ने पुलिस थानों को जला दिया, मुख्य हवाई अड्डे पर हमला किया और देश की दो सबसे बड़ी जेल पर हमला किया। इन हिंसक हमलों में सैकड़ों लोग मारे गए हैं और हैती के 15,000 से अधिक नागरिक बेघर हो गए हैं।

कैरेबियाई नेताओं ने सोमवार देर रात कहा कि वे सत्ता ट्रांसफर परिषद के गठन और एक अंतरिम प्रधानमंत्री को नामित किए जाने के बाद ‘‘हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी के इस्तीफे को स्वीकार कर’’ लेंगे। यह घोषणा गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने की। उन्होंने सोमवार को जमैका में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एवं क्षेत्रीय व्यापारिक गुट ‘कैरिकॉम’ के सदस्यों और अन्य अधिकारियों के साथ कई घंटों तक बंद दरवाजों के पीछे जरूरी बैठक की थी।

प्रस्तावित सत्ता ट्रांसफर परिषद का विवरण साझा करने से पहले अली ने कहा, ‘‘मैं हैती की सेवा करने के लिए प्रधानमंत्री हेनरी को धन्यवाद देना चाहता हूं।’’ हैती में 1987 में संविधान को स्वीकार किया गया था। इसके बाद से हेनरी सबसे लंबे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री के पद पर रहने वाले नेता हैं।

इससे पहले सोमवार को ब्लिंकन ने हैती में एक बहुराष्ट्रीय बल की तैनाती के वित्तपोषण के लिए अतिरिक्त 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर मुहैया कराए जाने की घोषणा की थी। ब्लिंकन ने अतिरिक्त तीन करोड़ 30 लाख डॉलर की अतिरिक्त मानवीय सहायता की भी घोषणा की।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 6:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement