facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी 21 सितंबर से अमेरिका का तीन दिवसीय दौरा करेंगे, ‘क्वाड’ शिखर बैठक और UN महासभा में करेंगे प्रमुख संबोधन

Advertisement

PM Modi To Visit US: मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 23 सितंबर को ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित करेंगे।

Last Updated- September 17, 2024 | 7:53 PM IST
PM Modi to visit Russia from October 22-23 to attend Brics summit PM मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 22-23 अक्टूबर को रूस की यात्रा पर रहेंगे

PM Modi To Visit US: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वार्षिक ‘क्वाड’ शिखर बैठक में शामिल होने और संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित करने के लिए 21 सितंबर से अमेरिका का तीन दिवसीय दौरा करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि मोदी 21 सितंबर को डेलवेयर के विलमिंगटन में ‘क्वाड’ नेताओं की शिखर बैठक में शामिल होंगे, जिसकी मेजबानी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे। इस साल क्वाड शिखर बैठक की मेजबानी करने की बारी भारत की थी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस साल क्वाड शिखर बैठक की मेजबानी करने के अमेरिका के अनुरोध के बाद, भारत 2025 में अगली क्वाड शिखर बैठक की मेजबानी के लिए सहमत हुआ है।’’ विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘क्वाड शिखर बैठक में, (समूह के चारों सदस्य देशों के) नेता पिछले एक साल में क्वाड द्वारा हासिल की गई प्रगति की समीक्षा करेंगे और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों को उनके विकास लक्ष्यों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने में सहयोग का एजेंडा तय करेंगे।’’

Also read: रेल हादसों की साजिश लंबे समय तक नहीं चल पाएंगी, सरकार जल्द लाएगी सुरक्षा योजना: अमित शाह

मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 23 सितंबर को ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित करेंगे। न्यूयॉर्क में, प्रधानमंत्री 22 सितंबर को भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और जैव प्रौद्योगिकी के अत्याधुनिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका की प्रमुख कंपनियों के सीईओ के साथ भी बातचीत करेंगे।’’

बयान में कहा गया है कि मोदी भारत-अमेरिका द्विपक्षीय परिदृश्य में विशेषज्ञों और अन्य सक्रिय हितधारकों के साथ भी बातचीत करेंगे।

Advertisement
First Published - September 17, 2024 | 7:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement