facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Japan Earthquake: जापान में भूकंप के बाद PM मोदी ने किशिदा को लिखा पत्र, कहा- ‘पूरा भारत आपके साथ खड़ा है…’

Advertisement

मोदी ने कहा, ‘‘मैं जापान में एक जनवरी को आए भीषण भूकंप के बारे में जानकर बहुत दुखी और चिंतित हूं।’’

Last Updated- January 05, 2024 | 4:10 PM IST
PM Modi
Prime Minister Narendra Modi (File Pic)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा को पत्र लिखकर एक जनवरी को आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित जापान और उसके लोगों के साथ भारत की एकजुटता व्यक्त की।

सूत्रों ने बताया कि मोदी ने बृहस्पतिवार को किशिदा को पत्र लिखकर कहा कि भारत एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदार के रूप में जापान के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है और इस घड़ी में हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।

जापान के सबसे उत्तरी प्रायद्वीप नोटो में सोमवार को आए 7.6 तीव्रता के भूकंप में करीब 90 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने जापानी समकक्ष से कहा कि वह भूकंप को लेकर ‘बेहद दुखी और चिंतित’ हैं और उन्होंने भूकंप में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति ‘गहरी संवेदना’ व्यक्त की। मोदी ने कहा, ‘‘मैं जापान में एक जनवरी को आए भीषण भूकंप के बारे में जानकर बहुत दुखी और चिंतित हूं।’’

एक सूत्र ने बताया कि जापानी प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मोदी ने कहा, ‘‘मैं जान गंवाने वालों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम आपदा से प्रभावित जापान और उसके लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।’’

जापान की क्योदो समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है और 240 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इसमें कहा गया है कि अधिकारियों ने भूकंप बचाव अभियान में भाग लेने वाले आत्मरक्षा बलों के कर्मियों की संख्या दोगुनी करके 4,600 कर दी है।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 4:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement