facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अमेरिका में फलस्तीन समर्थकों के प्रदर्शन हिंसक झड़पों में बदले, दर्जनों गिरफ्तार

Advertisement

पुलिस ने दंगा रोधी उपकरणों के साथ इमारत में प्रवेश कर तंबू हटाए, प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया

Last Updated- May 01, 2024 | 11:27 PM IST
columbia university

अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में फिलिस्तीन समर्थकों का प्रदर्शन नाटकीय तरीके से समाप्त हो गया। पुलिस दंगा रोधी उपकरणों के साथ बीती रात उस इमारत में दाखिल हुई जिसमें प्रदर्शनकारी जमे थे और दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, दूसरी ओर लॉस एंजिलिस स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (यूसीएलए) में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात फलस्तीन समर्थक और इजरायल समर्थक प्रतिद्वंद्वी समूहों में झड़प हो गई।

एक प्रवक्ता ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से मदद की गुजारिश किए जाने के बाद न्यूयॉर्क शहर के अधिकारियों ने मंगलवार देर रात कोलंबिया विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश किया।

प्रवक्ता ने बताया कि मैदान पर प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए तंबुओं को हटा दिया गया जबकि हैमिल्टन हॉल को खाली कराने के लिए अधिकारियों को इमारत की दूसरी मंजिल में सीढ़ी के सहारे खिड़की के रास्ते प्रवेश करना पड़ा।

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 11:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement