facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पुतिन ने चीन के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन बनाने की योजना को मंजूरी दे दी

Advertisement

यह एक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष परियोजना है जिसकी घोषणा दोनों करीबी पड़ोसियों ने पहले की थी।

Last Updated- June 14, 2024 | 9:44 PM IST
Vladimir Putin

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। यह एक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष परियोजना है जिसकी घोषणा दोनों करीबी पड़ोसियों ने पहले की थी।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘स्पूतनिक’ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन (आईएलआरएस) से संबंधित दस्तावेज बुधवार को रूस के आधिकारिक कानूनी सूचना पोर्टल पर प्रकाशित किया गया।

चीन के चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के मुख्य डिजाइनर वू वेइरेन ने इस साल अप्रैल में कहा था कि आईएलआरएस में चंद्र सतह पर खंड, चंद्र कक्षा पर खंड तथा पृथ्वी पर खंड शामिल होंगे तथा इसका निर्माण दो चरणों में किया जाएगा।

वू के अनुसार, आईएलआरएस निर्माण परियोजना के पहले चरण में 2035 तक चंद्र दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में एक बुनियादी स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने वू के हवाले से बताया कि दूसरे चरण में स्टेशन का विस्तार किया जाएगा जिसे 2045 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 9:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement