facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

पुतिन का शांति वार्ता का प्रस्ताव

रूसी राष्ट्रपति ने 15 मई को इस्तांबुल में शांति वार्ता करने की पेशकश की, जेलेंस्की भी हुए राजी

Last Updated- May 11, 2025 | 10:28 PM IST
Trump and Putin
प्रतीकात्मक तस्वीर

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने यूक्रेन के सामने 15 मई को तुर्किये के इस्तांबुल शहर में बिना किसी पूर्व शर्त के प्रत्यक्ष रूप से शांति वार्ता करने की पेशकश की, जिसका यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की ने स्वागत किया। हालांकि जेलेंस्की ने जोर देकर कहा कि रूस को पहले युद्ध विराम करना होगा। पुतिन ने कहा कि वार्ता का उद्देश्य ‘संघर्ष की मूल जड़ को खत्म करना’ और ‘दीर्घकालिक व टिकाऊ शांति कायम करने पर पहुंचना’ होगा।

पुतिन ने एक संबोधन में कहा, ‘हम अगले गुरुवार 15 मई को, इस्तांबुल में तुरंत वार्ता शुरू करना चाहेंगे, जहां पहले वार्ताएं आयोजित की गई थीं और जहां उन्हें बाधित किया गया था।’ उन्होंने कहा कि बातचीत बिना किसी पूर्व शर्त के होनी चाहिए। पुतिन ने यह बात जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन और पोलैंड के नेताओं के कीव में जेलेंस्की के साथ खड़े होने के कुछ ही घंटों बाद कही है। इन नेताओं ने पुतिन से सोमवार से शुरू होने वाले 30 दिवसीय युद्धविराम पर सहमत होने का आग्रह किया और ऐसा न करने पर बड़े प्रतिबंधों का सामना करने की चेतावनी दी।

खबरों के अनुसार संघर्ष की मूल जड़ से पुतिन का मतलब रूस की विभिन्न शिकायतों से है, जिनमें उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का विस्तार और यूक्रेन सेना शामिल है। पुतिन ने याद दिलाया कि यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान (एसएमओ) की शुरुआत के बाद, रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों ने बेलारूस में कई दौर की वार्ता की थी और तुर्की की मदद से इस्तांबुल में आगे की वार्ता के बाद, उन्होंने 2022 में एक संयुक्त समझौते को अंतिम रूप दिया था। हालांकि, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की यात्रा के बाद इस मसौदे को खारिज कर दिया गया।

पुतिन ने 30 दिन के युद्धविराम की यूक्रेन की मांग को स्पष्ट तौर पर खारिज कर दिया है। युद्ध विराम और संघर्ष विराम का पालन करने में कीव के ‘खराब रिकॉर्ड’ का हवाला देते हुए पुतिन ने यूक्रेन पर ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर होने वाले हमलों पर 30 दिन तक रोक लगाने और ईस्टर युद्ध विराम का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया। पुतिन के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जेलेंस्की ने 12 मई से पूर्ण, स्थायी व विश्वसनीय युद्धविराम की पूर्व शर्त दोहराई।

जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘यह एक सकारात्मक संकेत है कि रूस ने अंततः युद्ध को समाप्त करने पर विचार करना शुरू कर दिया है। पूरी दुनिया बहुत लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी। किसी भी युद्ध को वास्तव में समाप्त करने का पहला कदम युद्ध विराम होता है।’ उन्होंने कहा कि एक दिन के लिए भी हत्याएं जारी रखने का कोई मतलब नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि रूस 12 मई से पूर्ण, स्थायी व विश्वसनीय युद्धविराम की पुष्टि करेगा और यूक्रेन इसके लिए तैयार है। भाषा

First Published - May 11, 2025 | 10:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट