facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजराइल-हमास युद्ध पर कतर के अधिकारी ने दिया बयान, कहा- संघर्ष विराम समझौते पर दिखाएं गंभीरता

Advertisement

युद्ध के दौरान कतर और इजराइल के संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री ने हमास पर पर्याप्त दबाव न बनाने के लिए कतर की आलोचना की है।

Last Updated- April 28, 2024 | 7:50 PM IST
Israel-Hamas attack
Representative Image

कतर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इजराइली मीडिया को दिए साक्षात्कारों के दौरान इजराइल और हमास से संघर्ष विराम वार्ताओं में “अधिक प्रतिबद्धता और गंभीरता” दिखाने का आह्वान किया है। दोनों पक्षों पर इस समय संघर्ष विराम समझौते को लेकर दबाव बन रहा है, ताकि इजराइली बंधकों कि रिहाई हो सके और गाजा को करीब सात महीने से जारी युद्ध में राहत मिल सके।

इजराइल के उदारवादी माने जाने वाले हारेत्ज समाचार पत्र और इजराइली सार्वजनिक प्रसारक ‘केन’ पर शनिवार सुबह कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी के साक्षात्कार प्रकाशित व प्रसारित हुए।

माजिद ने साक्षात्कारों के दौरान हमास और इजराइल के प्रति निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने राजनीतिक हितों को ध्यान में रखकर फैसले लिये हैं, नागरिकों की भलाई को मद्देनजर रखकर नहीं।

उन्होंने हारेत्ज से कहा, “हम दोनों पक्षों की तरफ से अधिक प्रतिबद्धता और गंभीरता दर्शाने की आशा कर रहे हैं।” माजिद ने कहा, “अगर दोनों पक्ष नयी प्रतिबद्धता दिखाते हैं, तो मुझे पक्का यकीन है कि हम समझौते पर पहुंच जाएंगे।”

कतर में इजराइली पत्रकारों ने उनके साक्षात्कार किए हैं। कतर के इजराइल के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं। युद्ध के दौरान कतर और इजराइल के संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री ने हमास पर पर्याप्त दबाव न बनाने के लिए कतर की आलोचना की है।

Advertisement
First Published - April 28, 2024 | 7:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement