facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Quad scholarships: भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र के छात्रों को पांच लाख अमेरिकी डॉलर की देगा 50 छात्रवृत्ति

Advertisement

ये छात्रवृत्तियां छात्रों को भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित तकनीकी संस्थान में चार वर्षीय स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में शामिल होने में सक्षम बनाएंगी।

Last Updated- September 22, 2024 | 5:38 PM IST
Quad scholarships: India will give 50 scholarships worth five lakh US dollars to students of Indo-Pacific region Quad scholarships: भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र के छात्रों को पांच लाख अमेरिकी डॉलर की देगा 50 छात्रवृत्ति

भारत ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के छात्रों को पांच लाख अमेरिकी डॉलर की 50 ‘क्वाड’ छात्रवृत्ति प्रदान करने की एक नयी पहल की घोषणा की है। चौथी ‘क्वाड’ शिखर बैठक के बाद जारी विलमिंगटन घोषणा पत्र में कहा गया है कि ये छात्रवृत्तियां छात्रों को भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित तकनीकी संस्थान में चार वर्षीय स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में शामिल होने में सक्षम बनाएंगी।

राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में क्वाड नेताओं की शिखर बैठक शनिवार को उनके गृह नगर विलमिंगटन, डेलवेयर में हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भाग लिया।

घोषणापत्र में कहा गया है, ‘‘भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित तकनीकी संस्थान में चार वर्षीय स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र के छात्रों को 5,00,000 अमेरिकी डॉलर की 50 क्वाड छात्रवृत्ति प्रदान करने की एक नयी पहल की घोषणा करते हुए भारत प्रसन्न है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘क्वाड छात्रवृत्ति के माध्यम से हम अगली पीढ़ी के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नीति निर्माताओं का एक नेटवर्क बना रहे हैं।’’ अंतरिक्ष क्षेत्र में, क्वाड नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अंतरिक्ष-संबंधी अनुप्रयोगों और प्रौद्योगिकियों के आवश्यक योगदान को स्वीकार किया।

घोषणापत्र में कहा गया है, ‘‘हमारे चार देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में राष्ट्रों की सहायता के लिए भू अवलोकन डेटा और अन्य अंतरिक्ष-संबंधी अनुप्रयोगों को जारी रखने का इरादा रखते हैं, ताकि जलवायु संबंधी पूर्व चेतावनी प्रणालियों को मजबूत किया जा सके और मौसम से जुड़ी घटनाओं के प्रभावों से बेहतर ढंग से निपटा जा सके।’’

Advertisement
First Published - September 22, 2024 | 5:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement