facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप से कारोबारी गतिविधियों को लेकर दायर वाद के सिलसिले में सात घंटे तक किए गए सवाल-जवाब

Advertisement
Last Updated- April 14, 2023 | 9:41 AM IST
Donald Trump

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनकी कंपनी के कारोबार से जुड़ी गतिविधियों को लेकर एक वाद के सिलसिले में गुरुवार को न्यूयॉर्क की अटार्नी जनरल के कार्यालय ने करीब सात घंटे तक सवाल-जवाब किए गए। ट्रंप ने कारोबारी गतिविधियों को लेकर दायर वाद के सिलसिले में दूसरी बार गवाही दी है। रिपब्लिकन नेता ने अटार्नी जनरल लेतीतिया जेम्स के वकीलों से मुलाकात की।

जेम्स ने पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ पिछले साल वाद दायर किया था। अटार्नी जनरल के वाद में दावा किया कि ट्रंप और उनके परिवार ने अपनी निवल संपत्ति (नेटवर्थ) और होटल एवं गोल्फ कोर्स जैसी संपत्ति के मूल्य के बारे में झूठी सूचना देकर बैंकों को गुमराह किया। यह वाद मैनहट्टन जिला अटार्नी द्वारा ट्रंप के खिलाफ दायर आपराधिक आरोपों से अलग है।

ट्रंप के मैनहट्टन स्थित इमारत में प्रवेश करने के कुछ ही समय बाद उनकी वकील एलिना हब्बा ने कहा कि वह ‘‘न केवल गवाही देना चाहते हैं बल्कि वह इसके लिए उत्सुक भी हैं।’’ इसी इमारत में जेम्स के कार्यालय स्थित हैं।

गवाही पूरी होने के बाद ट्रंप के व्यवसायों के वकील क्रिस्टोफर केसे ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने करीब सात घंटे ‘‘ अपनी व्यावसायिक सफलता के बारे में विस्तार से बताया।’’

केसे ने कहा कि इस सफलता से जुड़े तथ्य जब सामने आएंगे तो स्पष्ट हो जाएगा कि कोई धोखाधड़ी नहीं हुई। वहीं जेम्स ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में गवाही के बारे में पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देने से इनकार कर दिया।

ट्रंप ने बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में वाद को ‘‘अन्य मामलों की तरह चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश और हास्यास्पद’’ बताया।

इससे पहले के एक पोस्ट में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा था, ‘‘वाद के बारे में एक अच्छी चीज यह है कि मैं यह दिखा सकूंगा कि मैंने कितनी बड़ी, लाभकारी और मूल्यवान कंपनी बनाई है।’’

ट्रंप ने इससे पहले पिछले साल 10 अगस्त को जेम्स के वकीलों से मुलाकात की थी लेकिन कुछ प्रक्रियागत सवालों को छोड़ कर अन्य का जवाब देने से इनकार कर दिया था। जेम्स द्वारा दायर वाद की सुनवाई अक्टूबर में शुरू हो सकती है।

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement