facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ram Mandir Pran Pratishtha: कैलिफोर्निया में श्री राम को समर्पित कार रैली निकाली

Advertisement

विशाल राम रथ के साथ निकाली गई इस रैली ने लगभग 100 मील की दूरी तय की और इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस की दो कार भी तैनात रहीं।

Last Updated- January 21, 2024 | 10:48 PM IST
Car

अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अमेरिका में कैलिफोर्निया के बे एरिया में 1,100 से अधिक लोगों ने राम मंदिर के चित्र वाले भगवा झंडे थामकर विशाल कार रैली निकाली। इस रैली का आयोजन बे एरिया के छह स्वयंसेवी हिंदुओं ने किया।

रैली सनीवेल से वार्म स्प्रिंग बीएआरटी स्टेशन, गोल्डन गेट तक निकाली गई। इसके अलावा शनिवार शाम को एक भव्य ‘टेस्ला कार लाइट शो’ का आयोजन किया गया।

विशाल राम रथ के साथ निकाली गई इस रैली ने लगभग 100 मील की दूरी तय की और इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस की दो कार भी तैनात रहीं।

इस रैली के छह आयोजकों में से एक रोहित शर्मा ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में आयोजित इस कार्यक्रम को उम्मीद से बढ़कर प्रतिक्रिया मिली।

मुख्य आयोजक दीप्ति महाजन ने कहा, ‘अप्रत्याशित बारिश के कारण समापन स्थल बदलकर वार्म स्प्रिंग बीएआरटी स्टेशन किया गया। बारिश के बावजूद दो हजार से अधिक राम भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।

Advertisement
First Published - January 21, 2024 | 10:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement