facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ratan Tata Building: टाटा ग्रुप और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय साथ मिलकर रतन टाटा के सम्मान में बनाएंगे ऐतिहासिक इमारत

Advertisement

एन चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘...समरविले कॉलेज के साथ यह साझेदारी टाटा के मूल्यों के प्रति एक श्रद्धांजलि है। उनके नाम पर बनी इमारत भारत के लिए जरूरी शोध का केंद्र होगी।’’

Last Updated- October 22, 2024 | 6:34 AM IST
Ratan Tata Building: Tata Group and Oxford University will jointly build a historic building in honor of Ratan Tata टाटा ग्रुप और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय साथ मिलकर रतन टाटा के सम्मान में बनाएंगे ऐतिहासिक इमारत

Ratan Tata Building: टाटा समूह (Tata Group) और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University) के समरविले कॉलेज (Somerville College) ने दिवंगत रतन टाटा के सम्मान में एक ऐतिहासिक इमारत के निर्माण के लिए सोमवार को सहयोग की घोषणा की। एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि इस इमारत का नाम रतन टाटा बिल्डिंग होगा।

निर्माण 2025 की शुरुआत यानी फरवरी-मार्च में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नये ‘रैडक्लिफ ऑब्जर्वेटरी क्वार्टर’ के केंद्र में शुरू होगा। बयान के अनुसार, परमार्थ और मानवता की भलाई के लिए काम करने वाले टाटा के सम्मान में नई इमारत का नाम रखने का निर्णय कुछ समय पहले किया गया था।

उनके निधन पर भारत और दुनिया भर में जिस रूप से संवेदना जतायी गयी, यह कदम उन्हें श्रद्धांजलि देने को और भी अधिक महत्वपूर्ण बनाता है।

Also read: सार्वजनिक उपक्रमों से मिल सकता है ₹65,000 करोड़ का लाभांश, टूटेगा अब तक का रिकॉर्ड

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘…समरविले कॉलेज के साथ यह साझेदारी टाटा के मूल्यों के प्रति एक श्रद्धांजलि है। उनके नाम पर बनी इमारत भारत के लिए जरूरी शोध का केंद्र होगी।’’

समरविले कॉलेज के प्रधानाचार्य बैरोनेस रॉयल ने कहा, ‘‘यह इमारत पिछले दशक में कई बातचीत, आशाओं और सपनों तथा टाटा के साथ हमारे लंबे सहयोग का फल है।’’ इमारत में नए सेमिनार कक्ष और कार्यालय होंगे। साथ ही साझा अध्ययन के लिए स्थान, स्वागत कक्ष और आने वाले शिक्षाविदों के लिए आवास भी होंगे।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 6:34 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement