facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Recession in 2023: न्यूजीलैंड पर छाया आर्थिक मंदी का संकट

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार, मार्च तिमाही में न्यूजीलैंड के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई।

Last Updated- June 15, 2023 | 3:14 PM IST
economic recession

न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था मंदी की गिरफ्त में चली गई है। गुरुवार को जारी नए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि ऊंची ब्याज दरों की वजह से न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था की यह स्थिति बनी है।

आंकड़ों के अनुसार, मार्च तिमाही में न्यूजीलैंड के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई। इससे पिछली तिमाही में जीडीपी में 0.7 प्रतिशत (संशोधित) की गिरावट आई थी। लगातार दो तिमाहियों में जीडीपी में गिरावट को मंदी के रूप में परिभाषित किया जाता है।

न्यूजीलैंड के केंद्रीय बैंक ने अपनी प्रमुख ब्याज दर को लगातार 12वीं बार बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया है। इसके चलते अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त पड़ी है। 2008 के बाद यह ब्याज दर का सबसे ऊंचा स्तर है।

इससे लोगों के लिए घर, कार या कोई अन्य चीज खरीदना महंगा हो गया है। हालांकि, रिजर्व बैंक ऑफ न्यूजीलैंड ने संकेत दिया है कि उसका ब्याज दर में और वृद्धि का इरादा नहीं है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसका अगला कदम ब्याज दर में कटौती का होगा।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 3:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement