facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारत-अमेरिका के लोगों के बीच संबंध और मजबूत व बेहतर होंगे: व्हाइट हाउस अधिकारी

Advertisement
Last Updated- April 16, 2023 | 9:39 AM IST
भारत के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है: अमेरिका , Partnership with India is one of the important relations: US

व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका और भारत के लोगों के आपसी संबंध जितने मजबूत हैं, उतने किसी और देश के लोगों के बीच नहीं हैं।

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के हिंद प्रशांत समन्वयक कर्ट कैंपबेल ने यह भी कहा कि बीते कुछ साल में दोनों देशों ने ‘मज़बूत रिश्ते’ बनाए हैं जो और बेहतर होंगे। वह देश की विविधता का जश्न मनाने के लिए भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित कर रहे थे।

कैंपबेल ने कहा, ‘‘यह केवल विशिष्ट वर्ग की बैठक नहीं है। केवल प्रौद्योगिकी के कारण ये संबंध नहीं हैं। यह केवल सुरक्षा मुद्दों को लेकर भी नहीं है। यह एक ऐसा रिश्ता है जो लोगों के बीच आपसी संबंधों पर आधारित है। अमेरिका और भारत के लोगों के आपसी संबंध जितने मजबूत हैं, उतने किसी और देश के लोगों के बीच नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई मामलों में, हमें सरकारों के तौर पर वास्तव में बीच में से हटने की जरूरत है और अलग-अलग तरीकों से इन लोगों को साथ में काम करने देना चाहिए।’’ कैंपबेल ने कहा कि ऐसी दुनिया में जहां इतनी सारी चुनौतियां और कठिनाइयां हैं, वहां इस रिश्ते को बढ़ते और फलते-फूलते देखना अद्भुत है।

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 9:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement