facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजराइली कारोबारी के जब्त जहाज पर सवार 17 भारतीयों की रिहाई संभव, विदेश मंत्री ने कहा- ईरान का रुख सकारात्मक

Advertisement

जयशंकर ने कहा, ‘मुझे कुछ रिपोर्ट मिल रही है लेकिन मैं चाहता हूं कि हमारे दूतावास के लोग वहां जाएं और इन लोगों से मुलाकात करें।’

Last Updated- April 15, 2024 | 7:33 PM IST
Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत ने ईरानी सैनिकों द्वारा जब्त किये गए पुर्तगाली मालवाहक जहाज पर सवार 17 भारतीयों को रिहा करने का ईरान से आग्रह किया है और तेहरान ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास और ईरानी अधिकारियों के बीच कुछ बातचीत हुई है।

जयशंकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘रविवार रात, मैंने अपने ईरानी समकक्ष (हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन) से बात की। मैंने उनसे कहा कि चालक दल के 17 सदस्य भारत से हैं। हमने ईरान सरकार से कहा कि इन लोगों को रिहा किया जाना चाहिए, उन्हें हिरासत में नहीं लिया जाना चाहिए।’

शनिवार को, ईरानी सेना ने हॉरमुज जलडमरूमध्य के निकट, इजराइली कारोबारी के जहाज को जब्त कर लिया था। जहाज पर सवार चालक दल के सदस्यों में 17 भारतीय हैं। जयशंकर ने कहा, ‘मुझे कुछ रिपोर्ट मिल रही है लेकिन मैं चाहता हूं कि हमारे दूतावास के लोग वहां जाएं और इन लोगों से मुलाकात करें।’

उन्होंने कहा, ‘साथ ही, मैं लोगों के शीघ्रता से भारत वापस आने पर जोर दूंगा क्योंकि हमारे ईरानी समकक्ष का रुख सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि ठीक है, मैं इसे समझता हूं। मैं कोशिश करूंगा और सचमुच में कुछ अच्छा करूंगा।’

भारतीय अधिकारियों को जब्त मालवाहक जहाज के चालक दल से मिलने की अनुमति देगा ईरान

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा है कि उनका देश भारतीय अधिकारियों को उस मालवाहक जहाज के चालक दल के 17 भारतीय सदस्यों से मिलने की अनुमति देगा, जिसे ईरान की सेना ने शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट अपने कब्जे में ले लिया था।

ईरान की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अमीर-अब्दुल्लाहियन ने रविवार को टेलीफोन पर बातचीत के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर को यह जानकारी दी। इस बातचीत में जयशंकर ने पुर्तगाली झंडे वाले मालवाहक जहाज एमएससी एरीज़ पर सवार चालक दल के भारतीय सदस्यों को रिहा करने के लिये कहा था।

बयान में अमीर-अब्दुल्लाहियन के हवाले से कहा गया है, ‘‘हम जब्त किए गए जहाज के विवरण पर नज़र रख रहे हैं और जल्द ही भारत सरकार के प्रतिनिधियों के लिए उक्त जहाज के चालक दल से मिलना संभव होगा।’’

इसमें कहा गया कि जयशंकर ने चालक दल के 17 भारतीय सदस्यों की स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की और इस संबंध में ईरान से सहायता का अनुरोध किया था। ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) के विशेष नौसेना बलों ने कथित तौर पर इज़राइल के साथ उसके संबंधों को देखते हुए ‘एमएससी एरीज़’ को जब्त कर लिया था।

एमएससी (मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी) ने शनिवार को कहा कि वह चालक दल के 25 सदस्यों की रिहाई और जहाज की वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

ईरान की इस कार्रवाई के कुछ घंटे बाद, व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा कि जहाज के चालक दल में भारतीय, फिलिपीनी, रूसी, पाकिस्तानी और एस्टोनियाई नागरिक शामिल हैं । भारत में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अधिकारी 17 भारतीयों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए ईरान के संपर्क में हैं।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 7:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement