facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मिस्र के साथ समझौते के तहत राहत सहायता वाले ट्रक गाजा में कर रहे हैं प्रवेश

Advertisement

मिस्र ने रफह क्रॉसिंग के अपनी ओर के हिस्से को फिर से खोलने से इनकार कर दिया है, जब तक कि गाजा की ओर के हिस्से का नियंत्रण फलस्तीनियों को वापस नहीं सौंप दिया जाता।

Last Updated- May 26, 2024 | 7:56 PM IST
Gaza
Representative Image

राहत सहायता के साथ ट्रकों ने दक्षिणी इजराइल से गाजा में रविवार को प्रवेश किया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या मानवीय सहायता समूह इलाके में जारी लड़ाई के कारण सहायता पहुंचा सकेंगे।

मिस्र ने रफह क्रॉसिंग के अपनी ओर के हिस्से को फिर से खोलने से इनकार कर दिया है, जब तक कि गाजा की ओर के हिस्से का नियंत्रण फलस्तीनियों को वापस नहीं सौंप दिया जाता।

यह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी के बीच हुई बातचीत के बाद, इजराइल के केरेम शालोम क्रॉसिंग के जरिये आवागमन अस्थायी रूप से कराने के लिए सहमत हुआ है। लेकिन इस मार्ग के जरिये आवागमन बहुत हद तक संभव नहीं है क्योंकि नजदीकी शहर रफह में इजराइली आक्रमण जारी है।

इजराइल ने कहा है कि इसने सैकड़ों ट्रकों को प्रवेश करने की अनुमति दी है लेकिन संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने कहा है कि दूसरी ओर से सहायता हासिल करना बहुत खतरनाक है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल और हमास के बीच युद्ध आठवें महीने में प्रवेश कर गया है जिसमें 35,800 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। मिस्र के सरकारी अल काहिरा टीवी द्वारा प्रसारित फुटेज में देखा जा सकता है कि ट्रक केरेम शालोम के रास्ते गाजा में प्रवेश कर रहे हैं।

सिनाई प्रायद्वीप में मिस्र के रेड क्रिसेंट के प्रमुख खालिद जायद ने कहा कि 200 ट्रक और चार ईंधन टैंकर रविवार को केरेम शालोम भेजने की योजना है। हालांकि, तत्काल यह पता नहीं चल सका है कि क्या संयुक्त राष्ट्र गाजा की ओर से राहत सहायता प्राप्त कर सका है या नहीं।

Advertisement
First Published - May 26, 2024 | 7:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement