facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Republic Day Parade: बाइडन को गणतंत्र दिवस के लिए न्योता

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने अगले साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को न्योता दिया

Last Updated- September 20, 2023 | 11:58 PM IST
PM Modi, US President Biden hold bilateral talks

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को न्योता दिया। भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिनों जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर अपनी द्विपक्षीय बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति को अगले साल 26 जनवरी को होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रित किया।

यह पूछे जाने पर कि क्या उसी समय भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन की योजना बनाई जा रही है, इस पर गार्सेटी ने संकेत दिया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। अगले साल वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करने वाला है।

एक कार्यक्रम में अमेरिकी राजदूत से उन खबरों के बारे में पूछा गया था कि भारत गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए क्वाड देशों के नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है।

गार्सेटी ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया था।

इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि थे। हर साल भारत विश्व के नेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित करता है।

Advertisement
First Published - September 20, 2023 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement