facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ऋषि सुनक ने ब्रिटेन की राजनीति में ‘जहरीली’ संस्कृति के प्रति आगाह किया

Advertisement

सुनक ने अपने बयान में कहा कि सात अक्टूबर 2023 को हमास के हमलों के बाद पूर्वाग्रह और यहूदी विरोधी भावना का प्रचंड प्रादुर्भाव अस्वीकार्य है।

Last Updated- February 25, 2024 | 7:59 PM IST
इजराइल और हमास संघर्ष को ‘मानवीय आधार पर रोका’ जाए : सुनक , Israel-Hamas conflict should be 'stopped on humanitarian grounds': Sunak

ब्रिटिश सांसदों को इजराइल-गाजा संघर्ष के संबंध में हाउस ऑफ कॉमन्स में उनके मतदान के इरादों को लेकर सुरक्षा खतरों का सामना करने की खबरों के बीच प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने राजनीति में बढ़ती जहरीली संस्कृति के प्रति आगाह किया है।

ब्रिटिश भारतीय नेता सुनक (43) ने आतंकवाद का महिमामंडन करने के लिए चरमपंथियों द्वारा देश की सड़कों पर विरोध प्रदर्शनों को ‘हाइजैक’ करने की निंदा करते हुए शनिवार को एक बयान जारी किया। यह बयान तब जारी किया गया है जब ‘द संडे टाइम्स’ अखबार में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि तीन अज्ञात महिला सांसदों की सुरक्षा को लेकर चिंताओं के बाद उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने की अनुमति दी गयी है।

सुनक ने अपने बयान में कहा, ‘‘सात अक्टूबर 2023 को हमास के हमलों के बाद पूर्वाग्रह और यहूदी विरोधी भावना का प्रचंड प्रादुर्भाव अस्वीकार्य है। सीधे शब्दों में कहें तो यहूदी विरोधी भावना ही नस्लवाद है।’’ उन्होंने हाल में वेस्टमिंस्टर महल पर एक आक्रामक ‘प्रोजेक्शन’ (चित्रण) के संदर्भ में कहा, ‘‘आतंकवाद को बढ़ावा देने और उसका महिमामंडन करने के लिए चरमंपथियों द्वारा वैध विरोध प्रदर्शनों को ‘हाइजैक’ किया गया, निर्वाचित प्रतिनिधियों को मौखिक रूप से धमकाया गया तथा शारीरिक, हिंसक रूप से निशाना बनाया गया और हमारी अपनी संसद इमारत पर यहूदी विरोधी चित्रण किया गया।’’

उन्होंने पिछले सप्ताह गाजा में संघर्षविराम पर संसद में मतदान के दौरान अराजक दृश्यों के संदर्भ में कहा, ‘‘और इस सप्ताह संसद में बहुत खतरनाक संकेत दिया गया कि इस तरह की धमकी काम करती है। यह हमारे समाज और हमारी राजनीति के लिए जहरीली है और यह उन स्वतंत्रताओं व मूल्यों का अपमान है जिन्हें हम यहां ब्रिटेन में प्रिय मानते हैं।’’

उन्होंने विशेष रूप से कोई उल्लेख नहीं किया लेकिन उनकी यह टिप्पणी सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव द्वारा पार्टी के सांसद ली एंडरसन को निलंबित करने के तुरंत बाद आयी है। एंडरसन ने एक साक्षात्कार में दावा किया कि पाकिस्तानी मूल के लंदन के मेयर सादिक खान ‘‘इस्लामिक लोगों’’ के नियंत्रण में थे। विपक्ष ने इन टिप्पणियों को लेकर कार्रवाई करने की मांग की थी। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने इन टिप्पणियों को ‘‘नस्लवादी तथा इस्लाम से घृणा की भावना’’ बताया।

Advertisement
First Published - February 25, 2024 | 7:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement