facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rohingya Refugee Camp: बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में लगी आग, 1,000 से ज्यादा शेल्डर जलकर हुए खाक

Advertisement

उखिया के कुटुपलोंग शिविर में शनिवार आधी रात को आग लग गई और हवा तेज होने के कारण आग ने कम समय में ही विकराल रूप ले लिया।

Last Updated- January 07, 2024 | 5:26 PM IST

बांग्लादेश के दक्षिणी तटीय जिले कॉक्स बाजार में एक रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में आग लग गई, जिससे 1,000 से अधिक आश्रय जलकर खाक हो गये और हजारों लोग बेघर हो गए। एक अग्निशमन अधिकारी और संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को यह जानकारी दी।

उखिया दमकल केंद्र के प्रमुख शफीकुल इस्लाम ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उखिया के कुटुपलोंग शिविर में शनिवार आधी रात को आग लग गई और हवा तेज होने के कारण आग ने कम समय में ही विकराल रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘आग काफी व्यापक थी और इससे शिविर में लगभग 1,040 आश्रय स्थल जलकर खाक हो गये। हमें उखिया और जिले के अन्य दमकल केंद्रों से 10 इकाइयों को बुलाना पड़ा। आग पर काबू पाने में लगभग दो घंटे लग गए।’’

घटनास्थल पर मौजूद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक संवाददाता ने बताया कि आग जब तेजी से फैलने लगी तो महिलाओं और बच्चों सहित हजारों शरणार्थी अपने सामान लेकर खुले मैदान में जाने लगे।

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी-‘संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त’ (यूएनएचसीआर) ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को एक ईमेल में कहा कि आग पर काबू पाने के लिए कई स्वयंसेवकों ने भी दमकलकर्मियों के साथ काम किया। यह भी कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। यह स्पष्ट नहीं है कि आग कैसे लगी। हालांकि, इस्लाम ने कहा कि शरणार्थियों के बयानों से पता चलता है कि मिट्टी के चूल्हे के कारण आग लगी।

Advertisement
First Published - January 7, 2024 | 5:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement