facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-म्यांमा सीमा पर बाड़ लगाने के लिए 31,000 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च, तस्करी के लिए कुख्यात है ये बॉर्डर

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की नियमित समीक्षा कर रहे हैं और शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Last Updated- September 18, 2024 | 4:47 PM IST
Rs 31,000 crore will be spent for fencing the India-Myanmar border, this border is notorious for smuggling भारत-म्यांमा सीमा पर बाड़ लगाने के लिए 31,000 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च, तस्करी के लिए कुख्यात है ये बॉर्डर

भारत-म्यांमा की 1,643 किलोमीटर लंबी सीमा पर 31,000 करोड़ रुपये की लागत से बाड़ लगाई जाएगी। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह सीमा हथियारों, गोला-बारूद और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए कुख्यात है।

मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ रोकने के लिए 30 किलोमीटर क्षेत्र में बाड़ लगाने का काम पूरा हो गया है।

सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने भारत और म्यांमा के बीच 1,643 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगभग 31,000 करोड़ रुपये की लागत से बाड़ लगाने और सड़क बनाने की मंजूरी दे दी है।

मोरेह के पास लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में बाड़ लगाने का काम पहले ही पूरा हो चुका है और मणिपुर के अन्य क्षेत्रों में 21 किलोमीटर की सीमा पर बाड़ लगाने का काम जारी है।

भारत-म्यांमा सीमा मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती है। केंद्र सरकार पहले ही भारत-म्यांमा मुक्त आवागमन व्यवस्था (FMR) खत्म कर चुकी है।

यह व्यवस्था सीमा के करीब रहने वाले लोगों को बिना किसी दस्तावेज़ के एक-दूसरे के क्षेत्र में 16 किलोमीटर तक जाने की अनुमति देती थी।

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की नियमित समीक्षा कर रहे हैं और शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 4:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement