facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में नए अमेरिकी राजदूत होंगे ट्रंप के करीबी Sergio Gor

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगी सर्जियो गोर को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व मध्य एशियाई मामलों के विशेष दूत के रूप में नामित किया है।

Last Updated- August 23, 2025 | 10:50 AM IST
Donald Trump
US President Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगी सर्जियो गोर को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया है। गोर इस समय व्हाइट हाउस के प्रेसिडेंशियल पर्सोनल ऑफिस के डायरेक्टर हैं।

ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सर्जियो गोर मेरे अच्छे दोस्त हैं और लंबे समय से मेरे साथ हैं। मुझे खुशी है कि मैं उन्हें भारत में हमारे अगले राजदूत के रूप में नामित कर रहा हूं।”

38 वर्षीय गोर को दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। यह नियुक्ति ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बना हुआ है।

ट्रंप ने बताया कि गोर और उनकी टीम ने अब तक विभिन्न विभागों और एजेंसियों में करीब 4,000 अधिकारियों की नियुक्ति कराई है और 95 प्रतिशत से ज्यादा पद भर दिए गए हैं। गोर अपने सीनेट कन्फर्मेशन तक मौजूदा पद पर बने रहेंगे।

गोर लंबे समय से ट्रंप के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने उनकी राष्ट्रपति चुनावी कैंपेन पर काम किया, उनकी किताबें प्रकाशित कीं और सुपर पीएसी (Political Action Committee) का संचालन भी किया, जिसने ट्रंप के राजनीतिक अभियान को मजबूती दी।

ट्रंप ने कहा, “दुनिया के सबसे बड़े जनसंख्या वाले क्षेत्र के लिए मुझे ऐसा व्यक्ति चाहिए, जिस पर मैं पूरी तरह भरोसा कर सकूं। सर्जियो गोर इस भूमिका को बखूबी निभाएंगे।”

गोर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान होगा कि वे भारत में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करें।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वांस ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि गोर एक शानदार राजदूत साबित होंगे। गोर भारत में एरिक गार्सेटी की जगह लेंगे, जिन्होंने मई 2023 से जनवरी 2025 तक राजदूत के रूप में काम किया था।

(-भाषा इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 23, 2025 | 10:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement