facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee Vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे मजबूत

Advertisement

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 236.33 अंक बढ़कर 72,248.38 पर पहुंच गया।

Last Updated- March 20, 2024 | 11:36 AM IST
ई-रुपये को लोकप्रिय बनाने के लिए RBI का नया प्लान! जल्द शुरू होगा ऑफलाइन ट्रांजेक्शन , RBI's new plan to popularize E-Rupee! Offline transactions will start soon

अमेरिकी फेड नीति की घोषणा से पहले बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 83.02 पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.03 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 83.00 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.02 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी फंड की निकासी के बीच स्थानीय मुद्रा मंगलवार को 13 पैसे लुढ़कते हुए पिछले महीने में पहली बार 83 के स्तर से नीचे आ गई। पिछले सात सत्रों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आई है।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.40 प्रतिशत बढ़कर 103.85 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कई महीनों के उच्चतम स्तर 87.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 236.33 अंक बढ़कर 72,248.38 पर पहुंच गया। निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 67.60 अंक बढ़कर 21,885.05 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,421.48 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।
भाषा

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 11:36 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement