facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia ने सबसे बड़े संघीय बजट को किया मंजूर, रक्षा खर्च बढ़ाने और पुतिन के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास

Advertisement

आधुनिक रूसी इतिहास में पहली बार रक्षा खर्च अगले साल सामाजिक खर्च से अधिक होने की उम्मीद है।

Last Updated- November 17, 2023 | 6:00 PM IST
Vladimir Putin

रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा ने अपने अबतक के सबसे बड़े संघीय बजट को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। इससे 2024 में खर्च में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जिसमें से रिकॉर्ड राशि रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित की जाएगी।

आधुनिक रूसी इतिहास में पहली बार रक्षा खर्च अगले साल सामाजिक खर्च से अधिक होने की उम्मीद है। यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मार्च में देश में राष्ट्रपति चुनाव होने की संभावना है और क्रेमलिन (राष्ट्रपति आवास) राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए समर्थन जुटाने में लगा है।

विश्लेषकों का कहना है कि बेरोजगारी के रिकॉर्ड स्तर के बीच ऊंची मजदूरी तथा लक्षित सामाजिक खर्च से क्रेमलिन को युद्धस्तर पर अर्थव्यवस्था को घरेलू प्रभाव से बाहर निकालने में मदद मिलेगी, लेकिन दीर्घावधि में इससे समस्या हो सकती है।

स्टेट ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन ने कहा कि बजट विशेष रूप से सेना को वित्तपोषित करने और रूस पर ‘‘17,500 प्रतिबंधों’’ के प्रभाव को कम करने के लिए तैयार किया गया है।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, स्टेट ड्यूमा के फर्स्ट डिप्टी चेयरमैन अलेक्जेंडर जुकोव ने कहा, ‘‘ इन कठिन परिस्थितियों में हम एक ऐसा बजट अपनाने में कामयाब रहे हैं जो न केवल हमारे देश की रक्षा के लिए आवश्यक धन आवंटित करेगा, बल्कि यह देश के सामाजिक दायित्वों की गारंटी के लिए भी आवश्यक कोष प्रदान करेगा। ’’

रूस के वित्त मंत्रालय के अनुसार, उसे उम्मीद है कि 2024 में खर्च 36,660 अरब रूबल (करीब 411 अरब अमेरिकी डॉलर) तक पहुंच जाएगा, जिसमें अनुमानित बजट घाटा रूस के सकल घरेलू उत्पाद का 0.8 प्रतिशत होगा।

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 6:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement