facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

रूस ने यूक्रेन के एक बड़े ड्रोन हमले को विफल करने का दावा किया

Advertisement

नाटो की सैन्य समिति के प्रमुख एडमिरल रॉब बाउर ने सैन्य भंडार की कमी को लेकर आगाह किया है।

Last Updated- October 04, 2023 | 7:19 PM IST
Vladimir Putin

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि कीव की सेना ने रात के समय सीमा क्षेत्रों पर बड़ा ड्रोन हमला किया, इस दौरान रूसी सेना ने 31 यूक्रेनी ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया। इसी बीच यूक्रेन को उसके पश्चिमी सहयोगियों से मिलने वाले हथियार और गोला-बारूदों को लेकर अनिश्चिता बढ़ गई है।

करीब 20 माह से यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध

करीब 20 माह से यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के दौरान यह कीव की ओर से किया गया सबसे बड़ा ड्रोन हमला प्रतीत होता है। यूक्रेन पिछले तीन महीनों से धीमी जवाबी कार्रवाई पर जोर दे रहा है। हालांकि, कीव के घटते सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति को लेकर चिंता उसके प्रयासों को कमजोर कर सकती है।

Also read: यूक्रेन के क्षेत्रों को रूस में शामिल करने की पुतिन ने मनाई सालगिरह, रात भर ड्रोन से किए गए हमले

रूस के दावों पर यूक्रेन ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

नाटो की सैन्य समिति के प्रमुख एडमिरल रॉब बाउर ने सैन्य भंडार की कमी को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा, ‘‘अब तो बैरल की तलहटी दिखाई देने लगी है।’’ उन्होंने रक्षा उद्योग से उत्पादन को तेज गति से बढ़ाने पर जोर दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराने के अपने दावों के लिए कोई साक्ष्य पेश नहीं किये हैं और न ही नुकसान या हताहत होने के बारे में कोई जानकारी साझा की है।

यह भी कहा गया कि रूसी विमानों ने रूस के कब्जे वाले क्रीमिया के पश्चिमी हिस्से में समुद्र के रास्ते सैनिकों के एक समूह को तैनात करने के यूक्रेन के प्रयास को विफल कर दिया। हालांकि, रूस के दावों पर यूक्रेन के अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 7:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement