facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रूस पूर्वी यूक्रेन में भेज रहा है और सैन्यबल, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया- इस शहर में है हमले का प्लान

Advertisement

वाशिंगटन स्थित एक थिंकटैंक ने कहा कि इस अति सुरक्षित लक्ष्य पर रूस के हमले की गति हाल के दिनों में कथित रूप से धीमी पड़ी है।

Last Updated- October 17, 2023 | 7:28 PM IST
Russian President Vladimir Putin

पूर्वी यूक्रेन के एक प्रमुख शहर पर कब्जा जमाने के प्रयासों को संभवत: झटका लगने के बाद रूस सैन्य कार्रवाई को तेज करने के लिए अपनी और सैन्य टुकड़ियों को भेज रहा है। पश्चिमी विश्लेषकों ने यह बात कही है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि रूस की योजना कड़े सुरक्षा प्रबंधों वाले ऍव्दिइव्का शहर पर ऐसा धावा बोलने की है जो इस वर्ष के शुरू से यूक्रेन में किए गए विभिन्न अभियानों में सबसे घातक हो। रूस की महत्कांक्षा डेनेटस्क इलाके को को अपने नियंत्रण में लेने की है और इसे साकार करने में ऍव्दिइव्का शहर अभी तक बाधा बना हुआ है।

ऍव्दिइव्का पर कब्जे की रूस की कोशिश यूक्रेन की ओर से पिछले कई महीनों से की जा रही जवाबी कार्रवाई के बाद शुरू हुई। रूस द्वारा पूर्ण युद्ध छेड़ने के 16 महीने बाद यूक्रेन की ओर से प्रतिरोध की यह प्रभावी कार्रवाई शुरू की गई। दोनों ही पक्ष सर्दियों से पहले युद्ध के मैदान में अपनी बढ़त बनाने के प्रयासों में लगे हैं। वे लंबी चलने वाली इस लड़ाई के वास्ते भावी हथियार आपूर्ति भी सुनिश्चित कर लेने की कोशिश में हैं।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि संभावना है कि ऍव्दिइव्का में तैनात क्रेमलिन को सैन्यबल की सफलता संभवत: धीरे रहे और बड़ी संख्या में उसके सैनिक हताहत हो सकते हैं। रूस के लिए यह प्रयास महंगा साबित हो रहा है। वाशिंगटन स्थित एक थिंकटैंक ने कहा कि इस अति सुरक्षित लक्ष्य पर रूस के हमले की गति हाल के दिनों में कथित रूप से धीमी पड़ी है।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 7:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement