facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रूस ने किया यूक्रेन पर रॉकेट हमला, छह की मौत; राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- तगड़ा जवाब देने की जरूरत

Advertisement

हताहत हुए सभी लोग यूक्रेन के प्राइवेट डाक एवं कूरियर सेवा नोवा पोश्ता के कर्मचारी थे। कंपनी ने घोषणा की कि रविवार को शोक मनाया जाएगा।

Last Updated- October 22, 2023 | 6:09 PM IST
Russia launches rocket attack on Ukraine, six killed; President Zelensti said – need to give a strong answer
Reuters

यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव में एक मेल डिपो पर मिसाइल हमले में छह लोगों की मौत हो गयी। यूक्रेन के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने सोशल मीडिया पर कहा कि शनिवार देर रात हुए विस्फोट में 16 अन्य लोग घायल भी हो गए। माना जाता है कि यह विस्फोट रूसी एस-300 रॉकेट के कारण हुआ है ।

इसमें हताहत हुए सभी लोग यूक्रेन के निजी डाक एवं कूरियर सेवा नोवा पोश्ता के कर्मचारी थे। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि हवाई हमले का सायरन हमले के कुछ ही क्षण पहले बजा था, जिससे डिपो के अंदर मौजूद लोगों को आश्रय स्थल तक पहुंचने का समय नहीं मिला।

कंपनी ने घोषणा की कि रविवार को शोक मनाया जाएगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले को ‘सामान्य नागरिक जरूरतों’ पर हमला बताया।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमें हर दिन रूसी आतंक का तगड़ा जवाब देने की आवश्यकता है। और, इससे भी अधिक, हमें इस आतंक से लड़ने के लिए वैश्विक एकता को मजबूत करने की आवश्यकता है।’ उन्होंने लिखा, ‘आतंकवाद और हत्याओं के माध्यम से रूस कुछ भी हासिल नहीं कर पाएगा। सभी आतंकवादियों के लिए अंतिम परिणाम एक ही है: जो उन्होने किया है, उन्हें उसका परिणाम भुगतना होगा ।’

सिनीहुबोव ने कहा कि खारकीव क्षेत्र में कुपियांस्क शहर में रूसी गोलाबारी में तीन लोग घायल हो गए। यूक्रेन के कब्जे वाला सीमावर्ती शहर भयंकर लड़ाई के केंद्र में है क्योंकि मॉस्को और कीव दोनों बढ़ती सर्दी के बीच युद्ध के मैदान में अपनी अपनी जीत के लिए प्रयास कर रहे हैं।

दक्षिणी यूक्रेन के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि रूसी सेना ने पिछले 24 घंटों में देश के खेरसॉन क्षेत्र में रिकॉर्ड संख्या में हवाई बमों का इस्तेमाल किया है। यूक्रेन की सेना के ऑपरेशनल कमांड साउथ की प्रवक्ता नतालिया हुमेनियुक ने कहा कि क्षेत्र में 36 मिसाइलें दर्ज की गई हैं जिनमें से कुछ गांवों पर कई हमले हुए।

Advertisement
First Published - October 22, 2023 | 6:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement