facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia: मिखाइल मिशुस्टिन फिर बने रूस के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति Putin ने मंजूरी के लिए निचले सदन को भेजा नाम

Advertisement

संसद के निचले सदन के अध्यक्ष वी वोलोदिन ने घोषणा की कि पुतिन ने ‘स्टेट ड्यूमा’ में मिशुस्तिन की उम्मीदवारी पेश की है।

Last Updated- May 10, 2024 | 4:00 PM IST
FILE PHOTO: Russian President Putin chairs a meeting with members of the government in Moscow
File Photo: Russian President Vladimir Putin and Prime Minister Mikhail Mishustin (Reuters)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल मिशुस्तिन को पुन: देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है और उनके नाम को मंजूरी के लिए संसद के निचले सदन के पास भेजा है।

रूसी कानून के अनुरूप 58 वर्षीय मिशुस्तिन ने मंगलवार को उस वक्त अपने मंत्रिमंडल का इस्तीफा सौंपा जब पुतिन ने राष्ट्रपति के तौर पर अपना पांचवां कार्यकाल शुरू किया था। मिशुस्तिन पिछले चार वर्ष से प्रधानमंत्री पद पर थे।

हालांकि राजनीतिक जानकारों को मिशुस्तिन के पुन: नियुक्त किए जाने की उम्मीद थी। उनका मानना है कि पुतिन को उनका कौशल और सुर्खियों से दूरी पसंद है।

रूस की कर सेवा के पूर्व प्रमुख मिशुस्तिन अपने पिछले कार्यकाल के दौरान राजनीतिक बयानबाजियों से दूर थे और मीडिया में साक्षात्कार भी नहीं देते थे। संसद के निचले सदन के अध्यक्ष वी वोलोदिन ने घोषणा की कि पुतिन ने ‘स्टेट ड्यूमा’ में मिशुस्तिन की उम्मीदवारी पेश की है।

शुक्रवार देर शाम सत्र आयोजित किया जाएगा और उस पर विचार होगा। देश में 2020 में स्वीकृत संवैधानिक परिवर्तनों के तहत निचला सदन प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी को मंजूरी देता है।

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 4:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement