facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

रूस की भारत को बड़े जहाज पट्टे पर लेने में मदद की पेशकश

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:47 PM IST
russia_india

रूस ने जी-7 और उसके सहयोगियों द्वारा उसके (रूस के) कच्चे तेल के लिए मूल्य सीमा का समर्थन नहीं करने के भारत के फैसले का स्वागत किया है। इसके साथ ही रूस ने यूरोपीय संघ और ब्रिटेन द्वारा बीमा सेवाओं और टैंकर को लेने की सुविधा पर रोक के बीच भारत को पट्टे पर बड़ा जहाज लेने के लिए सहयोग की पेशकश की है। रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने गत शुक्रवार को मॉस्को में भारतीय राजदूत पवन कपूर के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद यह प्रस्ताव आया है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘उप- प्रधानमंत्री ने पांच दिसंबर को जी-7 देशों और उनके सहयोगियों द्वारा लगाई गई मूल्य सीमा का समर्थन नहीं करने के भारत के फैसले का समर्थन किया है।’’

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद उसपर पश्चिमी देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। उसके बाद रूस ने रियायती दरों पर कच्चे तेल की बिक्री शुरू की। ऐसे में भारत ने रूस से बड़ी मात्रा में सस्ता कच्चा तेल खरीदना शुरू किया। नोवाक ने कहा कि ऊर्जा संकट के बीच रूस ऊर्जा की आपूर्ति के अपने अनुबंधों को पूरा कर रहा है।

Advertisement
First Published - December 12, 2022 | 5:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement