facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia: रूस में भूकंप के जोरदार झटके, 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया

Advertisement

पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की 1,81,000 से अधिक लोगों की आबादी वाला एक बंदरगाह शहर है, जो ज्वालामुखियों से घिरा हुआ है।

Last Updated- August 18, 2024 | 8:37 AM IST
Earthquake Today
Representative Image

रूस के सुदूर पूर्वी तट के निकट प्रशांत महासागर में रविवार तड़के एक प्रमुख नौसैन्य अड्डे के पास 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। बहरहाल, इस भूकंप के कारण जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई प्रारंभिक सूचना नहीं मिली है। भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप सतह से 18 मील (29 किलोमीटर) की गहराई में आया और इसका केंद्र पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 63 मील (102 किलोमीटर) पूर्व में था।

पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की 1,81,000 से अधिक लोगों की आबादी वाला एक बंदरगाह शहर है, जो ज्वालामुखियों से घिरा हुआ है।

होनोलुलु स्थित अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा के प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने शुरुआत में चेतावनी दी थी कि भूकंप के केंद्र से 300 मील (480 किलोमीटर) के दायरे में स्थित तटों पर सुनामी की खतरनाक लहरें उठ सकती हैं, लेकिन बाद में घोषणा की गई कि सुनामी का खतरा नहीं है।

केंद्र ने कहा कि भूकंप स्थल के पास कुछ तटीय क्षेत्रों में समुद्र के जलस्तर में कई घंटों तक मामूली उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Advertisement
First Published - August 18, 2024 | 8:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement