facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukrain War: रूस के कब्जे वाले यूक्रेन में एक बाजार पर गोलाबारी में 25 लोगों की मौत- स्थानीय अधिकारी

Advertisement

दोनेत्स्क में रूस द्वारा नियुक्त शीर्ष अधिकारी डेनिस पुशिलिन ने बताया कि हमले में दो बच्चों समेत 20 लोग घायल भी हुए हैं।

Last Updated- January 21, 2024 | 8:06 PM IST
25 killed in shelling at a market in Russian-occupied Ukraine: local officials रूस के कब्जे वाले यूक्रेन में एक बाजार पर गोलाबारी में 25 लोगों की मौत : स्थानीय अधिकारी

रूस के कब्जे वाले यूक्रेन में एक बाजार पर की गई गोलाबारी में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हमला रविवार सुबह दोनेत्स्क शहर के उपनगर तेकस्तिलशचिक में किया गया। दोनेत्स्क में रूस द्वारा नियुक्त शीर्ष अधिकारी डेनिस पुशिलिन ने बताया कि हमले में दो बच्चों समेत 20 लोग घायल भी हुए हैं।

उन्होंने कहा कि गोलाबारी यूक्रेनी सेना द्वारा की गई। यूक्रेन ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है और दावों को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है।

पुशिलिन ने बताया कि आपातकालीन सेवा के कर्मचारी घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। वहीं, स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि रविवार को रूस के उस्त-लुगा बंदरगाह पर एक रासायनिक परिवहन टर्मिनल में दो विस्फोटों के बाद आग लग गई।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि बंदरगाह पर यूक्रेनी ड्रोन द्वारा हमला किया गया था, जिससे एक गैस टैंक में विस्फोट हो गया और आग फैल गई।

रूस स्थित किंगिसेप क्षेत्र में बंदरगाह के प्रमुख यूरी जापलात्स्की ने एक बयान में कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन जिले को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है।

Advertisement
First Published - January 21, 2024 | 8:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement