facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine Conflict: रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे भीषण ड्रोन हमला किया – यूक्रेनी सेना

Advertisement

यूक्रेनी वायुसेना के कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, ‘‘इस हमले में मुख्य रूप से कीव को निशाना बनाया गया।’’

Last Updated- November 25, 2023 | 4:45 PM IST
Russian drone strike in Kyiv
Russian drone strike in Kyiv

रूस ने 2022 में व्यापक स्तर पर हमले शुरू करने के बाद से यूक्रेन पर शनिवार को अब तक का सबसे भीषण ड्रोन हमला किया, जिसमें इसकी राजधानी कीव को निशाना बनाया गया। सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यूक्रेनी वायुसेना के कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, ‘‘इस हमले में मुख्य रूप से कीव को निशाना बनाया गया।’’

यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ लगभग 75 ईरानी निर्मित ड्रोन से हमला किया, जिनमें से 71 को मार गिराया गया। कीव शहर प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा, ‘‘यह हमला कीव पर ड्रोन से किया गया सबसे भीषण हवाई हमला था।’’

पोपको ने बताया कि कीव पर हमला स्थानीय समयानुसार प्रात: चार बजे शुरू हुआ, जो छह घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि हमले से 77 आवासीय भवनों और 120 संस्थानों में बिजली गुल हो गई। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि शहर में कई घंटों तक हुए ड्रोन हमलों में कम से कम पांच नागरिक घायल हो गए और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

उन्होंने बताया कि घायलों में 11 वर्षीय एक लड़का भी शामिल हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ‘टेलीग्राम’ पर लिखा, ‘‘हमारे जवानों ने ज्यादातर ड्रोन मार गिराए। हम अपनी वायु रक्षा को मजबूत करने और भी ड्रोन को मार गिराने के लिए काम करना जारी रखे हैं।’’ कीव के अलावा, सुमी, निप्रॉपेट्रोस, जापोरिजिया, मायकोलाइव और किरोवोह्रद क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया।

Advertisement
First Published - November 25, 2023 | 4:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement