facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine War: पूर्वी यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमले में 10 साल के बच्चे की मौत, दो दर्जन लोग घायल

Advertisement

यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक, एक दिन पहले ह्रोजा में रूस के एक रॉकेट हमले में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई थी।

Last Updated- October 06, 2023 | 4:40 PM IST
russia-ukraine war

यूक्रेन के खारकीव में शुक्रवार को रूस के एक मिसाइल हमले में 10 साल के बच्चे की मौत हो गई और दो दर्जन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, इसी क्षेत्र में एक दिन पहले हुए हमले में कम से कम 51 नागरिकों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि यह हमला युद्ध के महीनों में हुए सबसे घातक हमलों में से एक था।

एसोसिएटेड प्रेस के संवाददाताओं ने शुक्रवार सुबह हुए इस हमले के बाद आपात दलों को इमारत के मलबे से बच्चे के शव को बाहर निकालते हुए देखा। बच्चे ने स्पाइडर मैन के डिजाइन वाला पायजामा पहना हुआ था।

अधिकारियों के मुताबिक, एक इमारत से कुछ मीटर दूर हुए इस विस्फोट की वजह से सड़क पर एक बड़ा गड्ढा हो गया। उन्होंने बताया कि सड़क पर मलबा बिखरा हुआ पड़ा था। आस-पास की इमारतें धमाके की वजह से काली हो गईं थीं और उनकी खिड़कियों का कांच भी टूटकर बिखर गया था।

उन्होंने बताया कि धमाके की वजह से सड़कों पर खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पास की एक नौ मंजिला इमारत में रहने वाले व्यक्ति येवहेन शेवचेंको ने बताया कि जब हमला हुआ तो वह बिस्तर पर लेटा हुआ था।

उन्होंने बताया कि विस्फोट बहुत शक्तिशाली था, जिसकी वजह से इमारत की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। खारकीव क्षेत्र के अभियोजन कार्यालय ने बताया कि हमले के परिणामस्वरूप बच्चे की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए।

यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक, एक दिन पहले ह्रोजा में रूस के एक रॉकेट हमले में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में पूर्वी यूक्रेन का यह गांव मलबे में तब्दील हो गया।

Advertisement
First Published - October 6, 2023 | 4:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement