facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine War: उत्तरी मॉस्को में ऑप्टिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में धमाका, 45 घायल

Advertisement

धमाके के बाद काले धुएं का गुबार देखा गया। इसने रूसियों को परेशान कर दिया है जिन्होंने रात को ही मॉस्को पर ड्रोन से हमले को देखा था।

Last Updated- August 09, 2023 | 6:55 PM IST

रूस के नॉर्थ मॉस्को में बुधवार को हुए भीषण धमाके में रूसी सुरक्षाबलों के लिए ऑप्टिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी जमींदोज हो गई और 45 लोग घायल हो गए जिनमें छह की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रूस की राजधानी मॉस्को के आसपास के क्षेत्र के गवर्नर अंद्रेई वोरोबियोव ने कहा कि धमाका जोगोर्स्क ऑप्टिक्स विनिर्माण संयंत्र में बने गोदाम में हुआ जहां आतिशबाजी से संबंधित सामग्री रखी थी।

वोरोबियोव ने कहा कि कंपनी ने गोदाम को किराए पर दिया था लेकिन बाद में दावा किया कि संयंत्र अधिकांश आतिशाबाजी स्वयं उत्पादित करता है। उन्होंने कहा कि संयंत्र का ‘‘लंबे समय से ऑप्टिक्स या मैकेनिक्स से कोई लेना देना नहीं है।’’ हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर अब भी लिखा है कि वह इन उत्पादों का निर्माण करने के साथ-साथ चिकित्सा उपकरण भी बनाती है।

धमाके के बाद काले धुएं का गुबार

धमाके के बाद काले धुएं का गुबार देखा गया। इसने रूसियों को परेशान कर दिया है जिन्होंने रात को ही मॉस्को पर ड्रोन से हमले को देखा था। क्रीमिया के सेवास्तोपोल बंदरगाह पर भी बुधवार को धुएं का गुबार देखने को मिला।

गवर्नर ने बताया कि जगोर्स्क संयंत्र में धमाके की वजह से नजदीकी इमारतों की खिड़कियां टूट गईं और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। उन्होंने बताया कि पांच लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

इससे पहले, अधिकारियों ने दावा किया था कि रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने बीती रात मॉस्को को निशाना बनाने आए दो ड्रोन को मार गिराया। उनका दावा था कि यूक्रेन ने रूस की राजधानी पर हमले की कोशिश की थी।

महापौर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि ड्रोन को उस समय मार गिराया गया जब वे मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इसे ‘‘आतंकवादी घटना’’ करार दिया है।

सोब्यानिन ने बताया कि एक ड्रोन को मॉस्को के दक्षिण स्थित दोमोदेदोवो जिले में मार गिराया गया जबकि दूसरा शहर के पश्चिमी हिस्से मिंस्क राजमार्ग पर गिरा। दोमोदेदोवो में मॉस्को सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। अब तक स्पष्ट नहीं है कि इन ड्रोन को कहां से भेजा गया था।

यूक्रेन के अधिकारियों ने तत्काल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। आम तौर पर यूक्रेन के अधिकारी न तो ऐसे हमलों की पुष्टि करते हैं और न ही इनकार करते हैं।

Advertisement
First Published - August 9, 2023 | 6:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement