facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine war: रूस में एक तेल डिपो पर यूक्रेनी ड्रोन हमले से लगी भीषण आग : अधिकारी

Advertisement

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस वर्ष रूसी सीमा क्षेत्रों के अंदर अधिक लक्ष्यों को निशाना बनाने का संकल्प जताया है।

Last Updated- January 19, 2024 | 8:49 PM IST
Ukrainian drone attack causes massive fire at an oil depot in Russia: Officials, रूस में एक तेल डिपो पर यूक्रेनी ड्रोन हमले से लगी भीषण आग : अधिकारी

Russia-Ukraine war: यूक्रेन ने शुक्रवार को रूस के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक तेल डिपो पर ड्रोन से हमला किया जिससे वहां भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। युद्ध के दो साल पूरे होने से पहले यूक्रेन ने रूसी धरती पर हमले तेज कर दिए हैं।

स्थानीय गवर्नर और सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, यूक्रेनी सीमा से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित शहर क्लिंट्सी में हुए ड्रोन हमले के बाद 6,000 क्यूबिक मीटर की कुल क्षमता वाले चार तेल भंडारों में आग लग गई। इस शहर की आबादी करीब 70,000 हजार है।

यह हमला स्पष्ट रूप से रूस के निवासियों को हतोत्साहित करने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उन दावों को कमजोर करने के लिए यूक्रेन द्वारा हाल में किए गए प्रयासों में शामिल है, जिसमें पुतिन ने कहा है कि 17 मार्च के राष्ट्रपति चुनाव से पहले रूस में जनजीवन सामान्य है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस वर्ष रूसी सीमा क्षेत्रों के अंदर अधिक लक्ष्यों को निशाना बनाने का संकल्प जताया है। यूक्रेनी सीमा के पास स्थित रूसी शहर बेलगोरोड ने ड्रोन हमलों के खतरे के कारण शुक्रवार को अपने पारंपरिक ‘एपिफेनी’ उत्सव को रद्द कर दिया। यह पहली बार है कि ड्रोन हमले के खतरे के कारण रूस में कोई प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द किया गया।

यूक्रेन की मीडिया ने खुफिया सेवा के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि यूक्रेनी ड्रोन ने शुक्रवार को मॉस्को से लगभग 600 किलोमीटर दक्षिण में स्थित टैम्बोव में एक बारूद डिपो पर भी हमला किया। हालांकि, रूस के समाचार पोर्टल ‘आरबीसी’ के अनुसार, टैम्बोव के गवर्नर मैक्सिम येगोरोव ने कहा कि संयंत्र में सामान्य रूप से कामकाज जारी है।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 8:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement