facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine War: रूस के हमलों के बाद यूक्रेन में हुई बिजली गुल

Advertisement

रूस ने रविवार को दावा किया कि उसने आंशिक रूप से रूस के कब्जे वाले दोनेत्स्क क्षेत्र के उमानस्के गांव पर नियंत्रण कर लिया है। 

Last Updated- June 02, 2024 | 7:30 PM IST

Russia-Ukraine War: रूस द्वारा बुनियादी ऊर्जा ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमले किए जाने और पूर्वी दोनेत्स्क प्रांत में बढ़त हासिल करने का दावा किए जाने के एक दिन बाद यूक्रेन ने रविवार को देश के अधिकांश हिस्सों में आपातकालीन बिजली कटौती लागू कर दी।

शनिवार को ऊर्जा संयंत्रों को लक्ष्य बनाकर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए जाने के बाद यूक्रेन के तीन इलाकों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इन हमलों में कम से कम 19 लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेन के सरकारी स्वामित्व वाले बिजली ग्रिड संचालक यूक्रेनेर्गो ने कहा कि बिजली गुल होने से औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ता दोनों प्रभावित हुए हैं। गत अप्रैल में हुआ हमला हाल के सबसे बड़े हमलों में से एक था, जिसने कीव के सबसे बड़े ताप विद्युत संयंत्र को नुकसान पहुंचाया था।

आठ मई को एक और बड़ा हमला हुआ, जिसमें कई क्षेत्रों में बिजली उत्पादन और बिजली वितरण प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा। यूक्रेन की वायुसेना ने शनिवार को हुए हमलों के बाद रविवार को कहा कि वायु रक्षा बलों ने रात भर में सभी 25 ड्रोन को मार गिराया।

रूस ने रविवार को दावा किया कि उसने आंशिक रूप से रूस के कब्जे वाले दोनेत्स्क क्षेत्र के उमानस्के गांव पर नियंत्रण कर लिया है।

Advertisement
First Published - June 2, 2024 | 7:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement