facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine War: रूस ने फिर किया यूक्रेन के अनाज गोदाम पर हमला

Advertisement

काला सागर के रास्ते युद्धकालीन निर्यात से जुड़े एक प्रमुख समझौते को रूस द्वारा तोड़े जाने के बाद यूक्रेन ने इन बंदरगाहों का उपयोग बढ़ाया है।

Last Updated- August 16, 2023 | 5:17 PM IST

रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में अनाज गोदामों को निशाना बना कर एक बार फिर हमला किया है। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीती रात ड्रोन के जरिये डेन्यूब नदी के किनारे स्थित बंदरगाहों और उन अनाज गोदामों को निशाना बनाया गया, जिनका उपयोग यूक्रेन, यूरोप को अनाज भेजने के लिए कर रहा है।

काला सागर के रास्ते युद्धकालीन निर्यात से जुड़े एक प्रमुख समझौते को रूस द्वारा तोड़े जाने के बाद यूक्रेन ने इन बंदरगाहों का उपयोग बढ़ाया है।

इस बीच, 17 महीने पहले शुरू हुए रूसी आक्रमण के बाद से ओडेसा के बंदरगाह पर फंसा हुआ एक कंटेनर जहाज रवाना हो गया। वह काला सागर के रास्ते बोस्पोरस जा रहा है।

अर्थव्यवस्था काफी हद तक कृषि पर निर्भर

युद्ध प्रभावित यूक्रेन की अर्थव्यवस्था काफी हद तक कृषि पर निर्भर है। रूस की तरह इसके कृषि निर्यात भी गेहूं, जौ, सूरजमुखी तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की वैश्विक आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिन पर विकासशील देश निर्भर हैं।

क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के एक महीने पहले काला सागर के माध्यम से सुरक्षित यूक्रेन अनाज निर्यात सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और तुर्की द्वारा पिछली गर्मियों में किए गए समझौते को तोड़े जाने के बाद, कीव ने डेन्यूब के माध्यम से परिवहन और यूरोप में सड़क और रेल संपर्क को फिर से शुरू करने की मांग की है।

ओडेसा के गवर्नर ओलेह किपर ने कहा कि रात में रूस की तरफ से की गई ड्रोन बमबारी का प्राथमिक लक्ष्य बंदरगाह टर्मिनल थे, जिनमें डेन्यूब डेल्टा के बंदरगाह भी शामिल थे।

किपर के अनुसार, वायु सुरक्षा प्रणाली 13 ड्रोनों को रोकने में कामयाब रही। डेन्यूब यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी नदी तथा परिवहन का एक अहम मार्ग है।

इस बीच, यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर कुब्राकोव ने कहा कि ओडेसा से रवाना होने वाला हांगकांग के ध्वज वाला कंटेनर जहाज 16 जुलाई के बाद रवाना होने वाला पहला जहाज था। यह फरवरी 2022 से ओडेसा में फंसा हुआ था।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 5:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement