facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine war: रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर 99 ड्रोन और मिसाइल से हमले किए- अधिकारी

Advertisement

Russia-Ukraine war: यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, 60 शहीद ड्रोन और विभिन्न प्रकार के 39 मिसाइल से देशभर में हमले किये गए, जिनमें से 58 ड्रोन और 26 मिसाइल को मार गिराया गया।

Last Updated- March 29, 2024 | 6:42 PM IST
रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर 99 ड्रोन और मिसाइल से हमले किए- अधिकारी, Russia-Ukraine war: Russia attacks Ukraine's energy infrastructure with 99 drones and missiles - officials

Russia-Ukraine war: रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर शुक्रवार को बड़े पैमाने पर किये गए हमले में 99 ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल किया। यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लामेंको ने ‘टेलीग्राम’ पर एक संदेश में कहा कि देशभर में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है क्योंकि हमलों में 10 अलग-अलग क्षेत्रों को निशाना बनाया गया।

यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, 60 शहीद ड्रोन और विभिन्न प्रकार के 39 मिसाइल से देशभर में हमले किये गए, जिनमें से 58 ड्रोन और 26 मिसाइल को मार गिराया गया। यूक्रेन के सरकारी ग्रिड संचालक यूक्रेनेजो ने कहा कि हमले में मध्य एवं पश्चिमी क्षेत्रों में ताप और पनबिजली ऊर्जा संयत्रों सहित ऊर्जा बुनियादी ढांचे को जानबूझ कर निशाना बनाया गया।

देश की सबसे बड़ी निजी बिजली आपूर्तिकर्ता कंपनी डीटीईके ने भी शुक्रवार को कहा कि इसके तीन ताप विद्युत संयंत्र को हमले में नुकसान पहुंचा है। वहीं, दनीप्रोपेत्रोवस्क क्षेत्र में हमले में पांच लोग घायल हुए हैं। स्थानीय गवर्नर सेरही लयास्क ने यह जानकारी दी। घायलों में पांच साल की एक बच्ची भी शामिल है।

Also read: Crypto Fraud: FTX फाउंडर Sam Bankman-Fried को हुई 25 साल की जेल, जानें क्या था आरोप

रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने भी शुक्रवार को कहा कि उसके ब्रैला काउंटी के कृषि क्षेत्र में गुरुवार को एक ड्रोन का मलबा पाये जाने के बाद जांच शुरू की गई है। यह स्थान यूक्रेन की सीमा के करीब है। हालांकि, इसने अतिरिक्त विवरण नहीं दिया। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश रोमानिया ने पहले भी कई बार अपने क्षेत्र में ड्रोन का मलबा पाये जाने की पुष्टि की है।

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 6:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement