facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहर सोलेदर पर कब्जा करने का दावा किया

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 8:23 PM IST
Ukraine War

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया कि रूसी सेना ने यूक्रेन के नमक की खदान वाले पूर्वी शहर सोलेदर पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कई झटकों के बाद सोलेदर पर कब्जा रूस के लिए एक ‘दुर्लभ जीत’ का प्रतीक होगा।

मंत्रालय ने कहा कि रूस और यूक्रेन की सेना के बीच खूनी संघर्ष के केंद्र सोलेदर पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क प्रांत के अंतर्गत आने वाले सोलेदर पर कब्जा करने के रूस के दावे की यूक्रेनी अधिकारियों ने तत्काल कोई पुष्टि नहीं की है।

दोनेत्स्क उन चार क्षेत्रों में से एक है जिन्हें मॉस्को ने सितंबर में रूस में मिला लिया था। लगभग एक महीने से भीषण युद्ध का सामना कर रहे सोलेदर पर नियंत्रण को लेकर परस्पर विरोधी खबरें रही हैं। वहां खतरों को देखते हुए एसोसिएटेड प्रेस रूस के दावे की पुष्टि नहीं कर सकी।

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल इगोर कोनाशेंकोव ने कहा, ‘सोलेदर शहर की मुक्ति 12 जनवरी की शाम को पूरी हो गई।’ उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम दोनेत्स्क क्षेत्र में आक्रामक अभियानों को जारी रखने के लिए महत्वपूर्ण था। कोनाशेंकोव ने कहा कि सोलेदर पर नियंत्रण होने से रूसी सेना को बखमुत में यूक्रेनी बलों की आपूर्ति लाइन काटने और फिर यूक्रेनी इकाइयों को घेरने में मदद मिलेगी।

हालांकि, वाशिंगटन स्थिति थिंक टैंक ‘इंस्टिट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर’ ने कहा कि सोलेदर पर रूस का कब्जा अभियानगत रूप से महत्वपूर्ण घटनाक्रम नहीं है और इससे बखमुत के घेराव की संभावना नहीं है। रूस के दावे के कुछ ही घंटों पहले, यूक्रेन ने कहा था कि रात में भीषण लड़ाई हुई लेकिन शहर के रूस के कब्जे में जाने की बात नहीं कही।

यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी को यूक्रेन में लड़ रहे सैनिकों का प्रभारी नियुक्त किया गया

शुक्रवार तड़के एक टेलीग्राम पोस्ट में, यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना मालियार ने कहा कि मॉस्को ने ‘लगभग सभी (अपने) मुख्य बलों को’ पूर्वी शहर में जीत हासिल करने के लिए भेज दिया है, लेकिन यूक्रेनी लड़ाके ‘बहादुरी से रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह युद्ध का एक कठिन चरण है, लेकिन हम जीतेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है।’

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 8:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement