facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine War: रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जा करने का दावा किया

Advertisement
Last Updated- May 21, 2023 | 9:10 AM IST
Britain will declare Russia's Wagner Group a banned terrorist organization

रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार तड़के दावा किया कि देश की निजी सेना ‘वैगनर’ ने रूसी सैनिकों की मदद से यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जा जमा लिया है।

मंत्रालय का यह बयान उसके टेलीग्राम चैनल पर तब आया है, जब आठ घंटे पहले वैगनर के प्रमुख येवजेनी प्रिगोझिन ने भी ऐसा ही दावा किया था। उस समय यूक्रेनी प्राधिकारियों ने कहा था कि बखमुत के लिए लड़ाई अभी जारी है।

पूर्वी यूक्रेन के इस शहर पर नियंत्रण के लिए आठ महीने से जारी लड़ाई युद्धग्रस्त देश में सबसे लंबी और संभवत: सबसे खूनी लड़ाई है।

टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, वैगनर के प्रमुख प्रिगोझिन ने कहा कि शनिवार दोपहर को बखमुत पूरी तरह से रूसी नियंत्रण में आ गया। वीडियो में प्रिगोझिन के साथ छह लड़ाके नजर आ रहे थे और उनके पीछे खंडहर हो गई इमारतें दिख रही थीं, जबकि दूर से विस्फोट की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं।

हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना मलियार ने कहा था कि लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा था, ‘‘स्थिति गंभीर है। अभी तक की स्थिति के अनुसार इस क्षेत्र में कुछ औद्योगिक और बुनियादी सुविधाओं पर हमारे सुरक्षा बलों का नियंत्रण बरकरार है।’’

बखमुत और उसके आसपास आठ महीने से अधिक समय से लड़ाई जारी है। यदि रूसी सेनाओं ने बखमुत पर कब्जा कर लिया है, तो उन्हें अभी भी यूक्रेन के नियंत्रण वाले दोनेत्स्क क्षेत्र के बाकी हिस्से को अपने नियंत्रण में लेने का बड़ा काम करना होगा।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि बखुमत में लड़ाई में किस पक्ष को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी है। ऐसा माना जा रहा है कि शहर में रूस और यूक्रेन, दोनों के हजारों लोगों की जान गई है। हालांकि, किसी भी पक्ष ने मृतकों की संख्या का खुलासा नहीं किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मार्च में संवाद एजेंसी ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के साथ एक साक्षात्कार में बखमुत का बचाव करने के महत्व को रेखांकित किया था।

उन्होंने कहा था कि बखमुत को गंवाने से रूस को ऐसे सौदे के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने में मदद मिलेगी, जिसमें कीव को अस्वीकार्य शर्तें स्वीकार करनी पड़ सकती हैं। विश्लेषकों का कहना है कि बखमुत में हार यूक्रेन के लिए एक झटका होगी और इससे रूस को रणनीतिक बढ़त मिल सकती है, लेकिन यह युद्ध के नतीजे के लिहाज से निर्णायक साबित नहीं होगी।

बखमुत रूस के कब्जे वाली दोनेत्स्क की क्षेत्रीय राजधानी के 55 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। शहर की आबादी 80,000 के आसपास होने का अनुमान है। बखमुत को नमक और जिप्सम की खदानों से घिरा एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र माना जाता है।

Advertisement
First Published - May 21, 2023 | 9:10 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement